facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India vs England: टीम इंडिया को मैच जिताने के बाद शुभमन गिल ने कही ये बात

Advertisement

गिल ने भारत की दूसरी पारी में नाबाद 52 रन बनाए तथा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल के साथ 72 रन की अटूट साझेदारी करके भारत को पांच विकेट से जीत दिलाई।

Last Updated- February 26, 2024 | 7:39 PM IST
Third Test - India v England

भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने सोमवार को यहां कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट क्रिकेट मैच के दौरान कई गेंद नीचे रह रही थी और तेजी से टर्न ले रही थी लेकिन इसके बावजूद वह पगबाधा होकर अपना विकेट नहीं गंवाने के लिए प्रतिबद्ध थे। गिल ने भारत की दूसरी पारी में नाबाद 52 रन बनाए तथा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल के साथ 72 रन की अटूट साझेदारी करके भारत को पांच विकेट से जीत दिलाई।

भारत की जीत के बाद गिल ने जिओ सिनेमा से कहा,‘‘मैंने ऑफ स्पिनर के खिलाफ एक रणनीति बनाई थी। मेरी रणनीति थी कि किसी भी हालत में पगबाधा आउट नहीं होना है। मैं ऑफ स्पिनरों को हमेशा आगे बढ़कर खेलता हूं और इस मैच में भी मैंने अपनी इस रणनीति पर अमल किया। मैं शांतचित्त होकर खेलता रहा और मैंने ऑफ स्पिनरों को खेलने में किसी तरह का संकोच नहीं किया।’’

गिल ने कहा कि विकेट में किसी तरह की खराबी नहीं थी और यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट था। उन्होंने कहा,‘‘मेरा मानना है कि जब आप इस तरह के विकेट पर खेल रहे होते हैं तो आपको दरारों को खेल से बाहर रखना होता है। मेरे कहने का मतलब है कि जब गेंद दरार पर पड़ती है तो आप उसमें कुछ खास नहीं कर सकते लेकिन अगर गेंद दरार पर नहीं पड़ती तो फिर यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट था।’’

गिल ने जुरेल और कुलदीप यादव को श्रेय दिया जिन्होंने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 76 रन की साझेदारी की। उन्होंने कहा,‘‘दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय ध्रुव 30 रन और कुलदीप 17 रन पर खेल रहे थे। हमने इंग्लैंड की बढ़त को 80 से 100 रन के बीच रखने पर चर्चा की थी, लेकिन इन दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की और आखिर में इंग्लैंड केवल 46 रन की बढ़त ही हासिल कर पाया जो हमारी उम्मीदों से काफी बेहतर था।’’

Advertisement
First Published - February 26, 2024 | 7:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement