facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 विश्व कप फाइनल मैच के दर्शकों की संख्या रिकॉर्ड 5.3 करोड़ तक पहुंची

Advertisement

शनिवार रात हुए टी-20 विश्वकप फाइनल मैच को जीतकर भारत ने आईसीसी ट्रॉफी उठाने के 13 साल के इंतजार को समाप्त किया।

Last Updated- June 30, 2024 | 8:36 PM IST
India-South Africa T20 WC final match

टी20 विश्व कप फाइनल मैच को ओटीटी स्ट्रीमिंग मंच पर देखने वाले दर्शकों की एक वक्त में अधिकतम संख्या 5.3 करोड़ तक पहुंच गई। हालांकि यह आंकड़ा पिछले साल नवंबर में हुए एकदिवसीय विश्वकप फाइनल मैच के रिकॉर्ड आंकड़े से कम रहा।

शनिवार रात हुए टी-20 विश्वकप फाइनल मैच को जीतकर भारत ने आईसीसी ट्रॉफी उठाने के 13 साल के इंतजार को समाप्त किया। भारत-दक्षिण अफ्रीका आईसीसी पुरुष टी-20 क्रिकेट विश्व कप फाइनल मैच को शनिवार को डिज्नी+हॉटस्टार ओटीटी मंच पर एक वक्त में लगभग 5.3 करोड़ दर्शकों ने देखा। पिछले साल 20 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 50 ओवरों के प्रारूप के फाइनल मैच को देखने वालों की अधिकतम संख्या एक वक्त में 5.9 करोड़ तक पहुंच गई थी। हालांकि मेजबान देश भारत हार गया था।

Also read: BCCI ने टीम इंडिया पर की पैसों की बारिश, जय शाह ने किया 125 करोड़ रुपये देने का एलान

उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार, यह 5.9 करोड़ अभी भी किसी भी क्रिकेट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए सर्वोच्च दर्शक संख्या का रिकॉर्ड है। टी-20 क्रिकेट विश्व कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 जून को खेले गए नॉकआउट मैच में एक वक्त में अधिकतम दर्शक संख्या 3.9 करोड़ रही थी।

डिज़्नी स्टार के पास ‘लीनियर’ और डिजिटल दोनों प्लेटफार्मों के लिए विशेष प्रसारण और मीडिया अधिकार हैं। शनिवार के फाइनल मैच का सीधा प्रसारण डिज्नी स्टार द्वारा स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी किया गया, लेकिन दर्शकों की संख्या टेलीविजन दर्शक मापन निकाय ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी) द्वारा एक सप्ताह बाद ही जारी की जाएगी।

Advertisement
First Published - June 30, 2024 | 8:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement