facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2024: पंजाब किंग्स को बड़ा झटका! कप्तान धवन कम से कम दस दिन के लिए बाहर

Advertisement

पंजाब किंग्स के क्रिकेट विकास प्रमुख संजय बांगड़ ने संकेत दिया कि कप्तान शिखर धवन कंधे की चोट के कारण कम से कम सात से दस दिन बाहर रहेंगे ।

Last Updated- April 14, 2024 | 1:34 PM IST
Shikhar Dhawan- शिखर धवन

IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स से करीबी मुकाबला हारने के बाद पंजाब किंग्स (PBKS) को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) चोट के कारण पंजाब के लिए अगले कई मैच नहीं खेल सकेंगे।

पंजाब किंग्स के क्रिकेट विकास प्रमुख संजय बांगड़ ने संकेत दिया कि कप्तान शिखर धवन कंधे की चोट के कारण कम से कम सात से दस दिन बाहर रहेंगे । धवन रॉयल्स के खिलाफ भी नहीं खेल सके थे जिनकी जगह सैम कुरेन ने कप्तानी की थी ।

बांगड़ ने कहा ,‘‘उसके कंधे में चोट लगी है और वह कुछ दिन और बाहर रहेगा । शिखर जैसा अनुभवी सलामी बल्लेबाज टीम के लिये बहुत जरूरी है ।’ उन्होंने कहा ,‘‘ देखना होगा कि उपचार कैसा रहता है । इस समय तो लग रहा है कि वह कम से कम सात से दस दिन नहीं खेल सकेगा ।’’

सत्र की शुरूआत में कप्तानों की बैठक में पंजाब की नुमाइंदगी जितेश शर्मा ने की थी चूंकि धवन बुखार के कारण मुल्लांपुर में ही रह गए थे । इसे देखते हुए रॉयल्स के खिलाफ टॉस के लिये कुरेन का आना हैरानी भरा था लेकिन बांगड़ ने कहा कि उनकी भूमिका हमेशा से तय थी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ सैम पिछले साल भी टीम की कप्तानी कर चुका है । वह ब्रिटेन से देर से आने वाला था और कुछ अभ्यास सत्र में भाग लेना चाहता था । यही वजह है कि बैठक में हमने उसकी बजाय जितेश को चेन्नई भेजा ।’’ धवन और जॉनी बेयरस्टो टीम को अच्छी शुरूआत नहीं दे सके हैं । धवन की जगह आये अथर्व तायडे भी कुछ नहीं कर सके।

Advertisement
First Published - April 14, 2024 | 1:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement