facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2024: DC vs MI मैच शनिवार दोपहर 3.30 बजे से, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट

Advertisement

DC vs MI : दोनों टीमें अब तक 34 बार आमने-सामने हो चुकी हैं, जिनमें से मुंबई ने 19 बार और दिल्ली ने 15 बार जीत हासिल की है।

Last Updated- April 26, 2024 | 7:34 PM IST
DC vs MI

कल यानी शनिवार 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एक धमाकेदार मुकाबला होने वाला है।

दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक 9 मैच खेले हैं, जिनमें से 4 में उन्हें जीत मिली है और वो अंक तालिका में 6वें स्थान पर हैं। वहीं मुंबई इंडियंस 8 मैच खेल चुकी है, जिनमें से 3 में उसे जीत मिली है और वो 8वें स्थान पर है। ये रोमांचक मुकाबला दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।

DC vs MI हेड टू हेड रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का आईपीएल में लंबा इतिहास रहा है। दोनों टीमें अब तक 34 बार आमने-सामने हो चुकी हैं, जिनमें से मुंबई ने 19 बार और दिल्ली ने 15 बार जीत हासिल की है। मुंबई के खिलाफ दिल्ली का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर 213 रहा है, वहीं मुंबई ने इसी साल 7 अप्रैल को हुए मैच में दिल्ली के खिलाफ 234 रन बनाकर अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया था।

पिछले मुकाबले में भी मुंबई का पलड़ा भारी रहा था, जहां उन्होंने 234 रन बनाए थे और जवाब में दिल्ली सिर्फ 205 रन ही बना सकी थी। मुंबई के लिए रोमारियो शेफर्ड ने सिर्फ 10 गेंदों में 39 रन बनाकर कमाल कर दिया था। कल यानी 27 अप्रैल को ये दोनों टीमें फिर से आमने-सामने होंगी। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन सी टीम जीत का सेहरा अपने सिर सजाएगी।

DC vs MI पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम इस सीजन आईपीएल के लिए बल्लेबाजों का स्वर्ग बन गया है। यहां अभी तक सिर्फ 2 मैच हुए हैं, लेकिन इन 2 मैचों में कुल 79.1 ओवरों में ही 909 रन बन चुके हैं। ये आंकड़े साफ बताते हैं कि दिल्ली की पिच बल्लेबाजी के काफी अनुकूल है।

कल होने वाले दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले में भी बड़े स्कोर की उम्मीद की जा सकती है। पिछले मैच में भी दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 224 रन बनाए थे, जिसमें उनके कप्तान ऋषभ पंत ने मात्र 43 गेंदों में नाबाद 88 रन बनाकर धूम मचा दी थी।

DC vs MI मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दोपहर में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, हालांकि वास्तविक महसूस होने वाला तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हवा में सिर्फ 16% के आसपास ही नमी रहेगी और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Advertisement
First Published - April 26, 2024 | 7:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement