facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2024: यॉर्कर के मुरीद हुए धोनी, पेसर को CSK नेट्स में गेंदबाजी के लिए बुलाया

Advertisement

IPL 2024: कुगदास मथुलन की गेंदबाजी एक्शन मौजूदा मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा से काफी मिलता जुलता है।

Last Updated- March 15, 2024 | 4:50 PM IST
CSK vs PBKS IPL 2023: Dhoni won the toss, decided to bat first

कुछ समय पहले, जाफना से आने वाले श्रीलंकाई क्रिकेटर कुगदास मथुलन ने सेंट जॉन्स कॉलेज के खिलाफ मैच में एक अद्भुत इन-स्विंगिंग यॉर्कर फेंकी। यॉर्कर इतनी घातक थी कि बल्लेबाज के पैर उखड़ गए।

इंटरनेट पर इस शानदार गेंदबाजी की क्लिप वायरल हो गई और जिसने देखी वह गेंदबाज की तारीफ किए बिना न रह सका। इस यॉर्कर की वायरल क्लिप ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी का ध्यान भी आकर्षित किया।

धोनी इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने मथुलन को आईपीएल 2024 में सीएसके नेट्स में गेंदबाजी करने का निमंत्रण दिया। यह न केवल उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देगा, बल्कि धोनी जैसे महान क्रिकेटर को करीब से देखने का भी मौका मिलेगा।

कुगदास मथुलन की गेंदबाजी एक्शन मौजूदा मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा से काफी मिलता जुलता है। मलिंगा की तरह, मथुलन भी असामान्य राउंड-आर्म एक्शन के साथ गेंदबाजी करते हैं, जो बल्लेबाजों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना, जो सीएसके टीम का हिस्सा हैं, हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं। ऐसे में उनका मौजूदा सीजन के शुरुआती मैचों में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। पांच बार की चैंपियन सीएसके अपने आईपीएल 2024 अभियान की शुरुआत 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच से करेगी।

Advertisement
First Published - March 15, 2024 | 4:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement