facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2024: गुजरात टाइटंस ने चोटिल मोहम्मद शमी की जगह इस खिलाड़ी को टीम में किया शामिल

Advertisement

शमी ने हाल में अपने दाहिनी एड़ी का ऑपरेशन करवाया था।

Last Updated- March 20, 2024 | 10:04 PM IST

गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी टूर्नामेंट के लिए चोटिल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की जगह पर केरल के मध्यम गति के गेंदबाज संदीप वारियर को अपनी टीम में शामिल किया है। शमी ने हाल में अपने दाहिनी एड़ी का ऑपरेशन करवाया था।

इस कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में भी नहीं खेल पाए थे। उन्होंने पिछले साल वनडे विश्व कप के फाइनल के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। जहां तक वारियर की बात है तो इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने 2019 से लेकर अभी तक आईपीएल में पांच मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 7.88 के इकोनॉमी रेट से दो विकेट हासिल किए हैं।

गुजरात ने उन्हें उनके आधार मूल्य 50 लाख रुपए में अपनी टीम से जोड़ा है। गुजरात आईपीएल 2024 में अपना पहला मैच 24 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगा।

Advertisement
First Published - March 20, 2024 | 10:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement