facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2024: गुजरात टाइटन्स में Hardik Pandya बरकरार! देखें रिटेन’ और ‘रिलीज’ हुए खिलाड़ियों की लिस्ट

Advertisement

Hardik Pandya 2022 में कप्तान के तौर पर गुजरात टाइटन्स से जुड़े थे और टीम को पहले ही सत्र में खिताब दिलाया था।

Last Updated- November 26, 2023 | 7:35 PM IST

गुजरात टाइटन्स (Gujrat Titans) ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सत्र के लिए कप्तान के तौर पर अपने मुख्य आल राउंडर हार्दिक पंड्या को ‘रिटेन’ (बरकरार) रखा। इससे उनके 19 दिसंबर को होने वाली नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस से जुड़ने की अटकलें भी समाप्त हो गयीं।

पंड्या 2022 में कप्तान के तौर पर गुजरात टाइटन्स से जुड़े थे और टीम को पहले ही सत्र में खिताब दिलाया था। उनकी अगुआई में टीम आईपीएल 2023 के फाइनल में भी पहुंची थी जिसमें उसे चेन्नई सुपरकिंग्स से हार का सामना करना पड़ा था।

मुंबई इंडियंस के साथ फिर से जुड़ने की अटकलों पर विराम

ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि पंड्या आईपीएल 2024 से पहले टाइटन्स के साथ अपने दो साल के जुड़ाव को खत्म करके मुंबई इंडियंस में फिर से शामिल हो सकते हैं।

मुंबई की टीम ने आईपीएल 2024 के लिए रोहित शर्मा को अपना कप्तान बनाया है लेकिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को ‘रिलीज’ कर दिया गया है। आर्चर अब भी कोहनी की सर्जरी से उबर रहे हैं।

आईपीएल टीम के ‘रिटेन’ और ‘रिलीज’ खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है।

1 – मुंबई इंडियंस: रिटेन : रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, कैमरन ग्रीन, शम्स मुलानी, नेहाल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रोमारियो शेफर्ड (ट्रेड)।

रिलीज : अरशद खान, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन जानसेन, झाय रिचर्डसन, रिले मेरेडिथ, क्रिस जॉर्डन, संदीप वारियर।

2 – गुजरात टाइटन्स: रिटेन : हार्दिक पंड्या (कप्तान), डेविड मिलर, शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, आर साई किशोर, राशिद खान, जोश लिटिल, मोहित शर्मा।

रिलीज : यश दयाल, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसफ, दासुन शनाका।

3 – लखनऊ सुपरजायंट्स: रिटेन: केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, दीपक हुड्डा, के गौतम, क्रुणाल पंड्या, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, प्रेरक मांकड़, युद्धवीर सिंह, मार्क वुड, मयंक यादव, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, नवीन-उल-हक।

रिलीज : डेनियल सैम्स, करुण नायर, जयदेव उनादकट, मनन वोहरा, करण शर्मा, सूर्यांश शेडगे, स्वप्निल सिंह, अर्पित गुलेरिया। ट्रेड किया: रोमारियो शेफर्ड, आवेश खान।

ट्रेड से लिया: देवदत्त पडिक्कल।

4. सनराइजर्स हैदराबाद: रिटेन: अब्दुल समद, एडेन मार्कराम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, हेनरिक क्लासेन, मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह, उपेंद्र यादव, नितीश रेड्डी, शाहबाज अहमद (आरसीबी से ट्रेड किये गये), अभिषेक शर्मा, मार्को जानसेन, वाशिंगटन सुंदर , सनवीर सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, टी नटराजन, फजाहक फारूकी।

रिलीज: हैरी ब्रुक, समर्थ व्यास, कार्तिक त्यागी, विवरांत शर्मा, अकील होसेन, आदिल राशिद।

5. कोलकाता नाइट राइडर्स: रिटेन: नितीश राणा, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, रहमानुल्लाह गुरबाज़, सुनील नरेन, जेसन रॉय, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

रिलीज: शाकिब अल हसन, लिटन दास, डेविड विसे, आर्या देसाई, एन जगदीसन, मंदीप सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, जॉनसन चार्ल्स।

6. चेन्नई सुपर किंग्स: रिटेन: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) , मोइन अली, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रविंद्र जडेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सैंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थिक्षाना।

रिलीज: बेन स्टोक्स, ड्वेन प्रिटोरियस, अंबाती रायुडू, सिसांडा मगाला, काइल जैमीसन, भगत वर्मा, सेनापति और आकाश सिंह।

7. दिल्ली कैपिटल्स: रिटेन: ऋषभ पंत, डेविड वॉर्नर, पृथ्वी साव, अक्षर पटेल, मिशेल मार्श, एनरिक नॉर्किया, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, लुंगी एनगिडी, अभिषेक पोरेल, ललित यादव, यश धुल, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, खलील अहमद।

रिलीज: मनीष पांडे, सरफराज खान, रिली रोसौऊ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, अमन खान, प्रियम गर्ग, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान, फिल साल्ट, कमलेश नागरकोटी।

8. राजस्थान रॉयल्स: रिटेन: संजू सैमसन, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी, आवेश खान (लखनऊ की टीम से ट्रेड करके आये), यशस्वी जायसवाल, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, कुणाल सिंह राठौड़, जोस बटलर, ट्रेंट बोल्ट, एडम जम्पा, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा।

रिलीज: देवदत्त पडिक्कल (लखनऊ की टीम को ट्रेड किये गये), मुरुगन अश्विन, केसी करियप्पा, केएम आसिफ, आकाश वशिष्ठ, अब्दुल बाजिथ, कुलदीप यादव, जो रूट, जेसन होल्डर, ओबेद मैककॉय।

9. रॉयल चैलेंजर्स बेगलोर: रिटेन: फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर (ट्रेड किये गये), विशाक विजयकुमार, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉप्ले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार।

रिलीज: वानिंदु हसारंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेविड विली, वेन पार्नेल, सोनू यादव, अविनाश सिंह, सिद्धार्थ कौल, केदार जाधव।

10. पंजाब किंग्स: रिटेन: शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, सिकंदर रजा, मैथ्यू शॉर्ट, अर्शदीप सिंह, कैगिसो रबाडा, नाथन एलिस, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, हरप्रीत भाटिया, अथर्व तायडे, ऋषि धवन, शिवम सिंह, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, गुरनूर बरार, विदवथ कावेरप्पा।

रिलीज: भानुका राजपक्षे, मोहित राठी, बलतेज ढांडा, राज अंगद बावा, शाहरुख खान।

Advertisement
First Published - November 26, 2023 | 7:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement