facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2024: दुनिया भर के गेंदबाजों को छकाने वाले मैक्सवेल इस भारतीय गेंदबाज के खिलाफ तरशते हैं एक-एक रन को

Advertisement

बीते साल संपन्न हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप में मैक्सवेल ने गजब की बल्लेबाजी की थी और दुनियाभर के गेंदबाजों को छकाया था लेकिन उनका वह जादू अभी तक आईपीएल में देखने को नहीं मिला है।

Last Updated- March 25, 2024 | 10:53 PM IST
Glenn Maxwell
© IPL

ग्लेन मैक्सवेल पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में एक बार फिर से सस्ते में आउट हो गए। 5 गेंदों का सामना करने के बाद मैक्सवेल को गेंदबाज हरपीत बराड़ ने बोल्ड कर दिया। इस तरह से मैक्सवेल कुल 3 रन बनाकर आउट हो गए। चेन्नई के खिलाफ ओपनिंग मैच में भी मैक्सवेल सस्ते में आउट हो गए थे।

आईपीएल में मैक्सवेल का बल्ला अभी भी खामोश

बीते साल संपन्न हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप में मैक्सवेल ने गजब की बल्लेबाजी की थी और दुनियाभर के गेंदबाजों को छकाया था लेकिन उनका वह जादू अभी तक आईपीएल 2024 में देखने को नहीं मिला है। साथ ही पंजाब के गेंदबाज हरप्रीत बराड़ के आगे मैक्सवेल हमेशा नतमस्तक ही नजर आए हैं। ये हम नहीं बल्कि उनका हरप्रीत के खिलाफ रिकॉर्ड बोलता है।

हरप्रीत के खिलाफ मैक्सवेल की नहीं चलती

मैक्सवेल ने अभी तक आईपीएल में हरप्रीत के खिलाफ कुल 17 गेंदें खेली हैं। जिनमें वह 105.88 के स्ट्राइक रेट से कुल 18 रन ही बना पाए हैं। इस दौरान उनका बैटिंग औसत 4.5 का रहा है साथ ही वह इस भारतीय गेंदबाज के खिलाफ 4 बार आउट हुए हैं।

हालांकि, भले ही इस मैच में मैक्सवेल का बल्ला न चला हो लेकिन उन्होंने शानदार गेंदबाजी का मुजाहिरा पेश किया। मैक्सवेल ने 29 रन देकर 2 विकेट झटके और पंजाब को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोकने में बड़ी भूमिका निभाई। पंजाब ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 का स्कोर खड़ा किया। उनकी तरफ से सबसे ज्यादा 45 रन शिखर धवन ने बनाए। उनके अलावा जितेश शर्मा ने 27 और प्रभसिमरन ने 25 रन बनाए।

जवाब में खबर लिखे जाने तक आरसीबी ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 118 रन बना लिए थे। विराट कोहली 67 रन बनाकर और अनुज रावत 11 रन बनाकर क्रीज पर थे।

Advertisement
First Published - March 25, 2024 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement