facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2024: ऑरेंज कैप, पॉइंट टेबल, पर्पल कैप अपडेट…रियान पराग ने विराट कोहली की जगह ली, राजस्थान टॉप पर

Advertisement

गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स, जो रविवार को विजाग में दिल्ली कैपिटल्स से हार गई थी, 4 अंकों और +0.976 के एनआरआर के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई।

Last Updated- April 02, 2024 | 10:10 AM IST
Riyan Parag

IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को छह विकेट से हराकर मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और ट्रेंट बाउल्ट ने तीन-तीन विकेट झटके और मुंबई इंडियंस को 125/9 के स्कोर पर ही रोक दिया। दूसरी पारी में रियान पराग ने 39 गेंदों में 54 रन की मैच विजयी पारी खेली और रजवाड़ों ने 15.3 ओवर में ही 27 गेंद शेष रहते हुए शानदार जीत हासिल कर ली।

पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स टॉप पर

लगातार तीसरी जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने 6 अंकों और +1.249 के नेट रन रेट के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स को पछाड़कर अंक तालिका में टॉप पर अपना स्थान मजबूत कर लिया है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली केकेआर अब 2 अंकों और +1.047 के एनआरआर के साथ दूसरे स्थान पर है।

गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स, जो रविवार को विजाग में दिल्ली कैपिटल्स से हार गई थी, 4 अंकों और +0.976 के एनआरआर के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई। गुजरात टाइटंस (4 अंक, एनआरआर -0.738) और सनराइजर्स हैदराबाद (2 अंक और एनआरआर +0.204) क्रमशः चौथे और 5वें स्थान पर हैं।

IPL Points Table 2024

Rank Teams Mat W L NR(No Result) Pts. NRR
1 Rajasthan Royals 3 3 0 0 6 1.249
2 Kolkata Knight Riders 2 2 0 0 4 1.047
3 Chennai Super Kings 3 2 1 0 4 0.976
4 Gujarat Titans 3 2 1 0 4 -0.738
5 Sunrisers Hyderabad 3 1 2 0 2 0.204
6 Lucknow Super Giants 2 1 1 0 2 0.025
7 Delhi Capitals 3 1 2 0 2 -0.016
8 Punjab Kings 3 1 2 0 2 -0.337
9 Royal Challengers Bengaluru 3 1 2 0 2 -0.711
10 Mumbai Indians 3 0 3 0 0 -1.423

रियान पराग ने किंग कोहली को पछाड़ अपने नाम की ऑरेंज कैप

अनकैप्ड रियान पराग ने इस सीज़न में बड़ी प्रगति जारी रखी है, जो उनकी मेच्योरिटी और आक्रामकता को दर्शाता है। रियान की नाबाद 54 रन की पारी में पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे और उन्होंने विराट कोहली (Virat Kohli) से बेहतर एवरेज के साथ 181 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल की।

बता दें कि आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली के भी आईपीएल 2024 में अब तक 181 रब है लेकिन 90.50 के औसत के साथ लिस्ट में वह दूसरे स्थान पर हैं।

SRH के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन तीन मैचों में 167 के साथ सूची में तीसरे स्थान पर हैं, जबकि पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन (137) और DC के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (137) क्रमशः चौथे और 5वें स्थान पर हैं।

पर्पल कैप (Purple Cap) पर मुस्तफिजर रहमान का कब्ज़ा

युजवेंद्र चहल के 3 विकेट ने उन्हें इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया। सीएसके (CSK) के तेज गेंदबाज मुस्तफिजर रहमान पर्पल कैप रैंकिंग में शीर्ष पर हैं और उनके नाम सीजन में अब तक 7 विकेट है।

Advertisement
First Published - April 2, 2024 | 10:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement