facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2024 Qualifier 2: राजस्थान रॉयल्स ने पार की पहली बाधा; फाइनल से अब एक कदम दूर, जानें कब और कहां देखें मैच

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के क्वालीफायर 2 में शुक्रवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

Last Updated- May 23, 2024 | 5:59 PM IST
SRH vs RR

SRH vs RR, Qualifier 2: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) को एलिमिनेटर मुकाबले में पटकनी देते हुए चेन्नई की टिकट कटा ली है और अब फाइनल मुकाबले से सिर्फ एक कदम दूर है।

रॉयल्स ने बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में आरसीबी को चार विकेट से हरा दिया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 172 रन बनाये थे जिसे आरआर ने 19 ओवर में ही हासिल कर लिया।

इस जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के क्वालीफायर 2 में शुक्रवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

रॉयल्स की सनराइजर्स से शुक्रवार को होगी भिड़ंत

पहले क्वालीफायर में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) से हाथों बुरी तरह हारने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) घायल शियर की तरह है, जो अपना शिकार करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

पहले क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद को कोलकाता नाइट राइडर्स से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। केकेआर ने एसआरएच को इस मैच में 38 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से हरा दिया था।

आईपीएल 2024 (IPL) में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) जहां अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के दम पर सबसे खतरनाक बल्लेबाजी इकाई बन कर उभरी, वहीं राजस्थान रॉयल्स (RR) का सीजन भी शानदार रहा है।

*SRH vs RR, Qualifier 2: कब और कहां देखें मुकाबला ?

-कब खेला जाएगा आईपीएल 2024 क्वालीफायर 2?

आईपीएल 2024 का दूसरा क्वालीफायर शुक्रवार यानी 24 मई 2024 को खेला जाएगा।

-आईपीएल 2024 क्वालीफायर 2 का वेन्यू ?

बता दें कि चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में आईपीएल का दूसरा क्वालीफायर खेला जाएगा।

-किस TV चैनल पर देख सकेंगे SRH vs RR का मुकाबला ?

स्टार स्पोर्ट्स आईपीएल 2024 के दूसरे क्वालीफायर को लाइव ब्रॉडकास्ट करेगा।

-आईपीएल 2024 क्वालीफायर 2 का लाइवस्ट्रीम कहां देख सकते हैं?

फैंस JioCinemas पर आईपीएल के सभी मैच फ्री में देख सकते हैं।

Advertisement
First Published - May 23, 2024 | 5:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement