facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2024: अपनी तकदीर का खुद मालिक है Rohit, अगले साल का कौन जानता है- MI कोच बाउचर

Advertisement

भारतीय टीम के कप्तान रोहित को इस साल मुंबई की कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को कमान सौंपी गई लेकिन प्रशंसकों को यह नागवार गुजरा।

Last Updated- May 18, 2024 | 12:22 PM IST
Rohit Sharma
MI player Rohit Sharma

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने कहा कि रोहित शर्मा अपनी तकदीर के खुद मालिक है और आईपीएल के अगले सत्र से पहले मेगा नीलामी से पूर्व मुंबई के सबसे सफल कप्तान की भविष्य की योजनाओं के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित को इस साल मुंबई की कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को कमान सौंपी गई लेकिन प्रशंसकों को यह नागवार गुजरा। मुंबई पूरे सत्र में सिर्फ चार मैच जीतकर आखिरी स्थान पर रही । रोहित ने एक शतक और एक अर्धशतक समेत सर्वाधिक 417 रन बनाये।

वानखेड़े स्टेडियम पर शुक्रवार को आखिरी लीग मैच में दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया।

बाउचर ने मुंबई की इस सत्र में दसवीं हार के बाद कहा ,‘‘ईमानदारी से कहूं तो रोहित के भविष्य को लेकर ज्यादा बात नहीं हुई है । मैने कल रात या उससे पहले उससे बात की । यह इस सत्र की समीक्षा को लेकर थी ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैने कहा कि रोहित शर्मा के लिये आगे क्या है तो उसने कहा कि टी20 विश्व कप । यही परफेक्ट है । मैं उसके भविष्य को लेकर इतना ही जानना चाहता था । मेरे हिसाब से वह अपनी तकदीर का खुद मालिक है । अगले सत्र से पहले बड़ी नीलामी है । कोई नहीं जानता कि क्या होगा।’’

बाउचर ने कहा कि रोहित के लिये यह सत्र दो टुकड़ों में बंटा रहा और मुंबई के लिये सर्वाधिक रन बनाने के बावजूद वह नतीजे से निराश होंगे।

उन्होंने कहा ,‘‘ उसके लिये यह सत्र दो हिस्सों में रहा। शुरूआत बहुत अच्छी रही और चेन्नई के खिलाफ शतक भी बनाया। हमें लगा कि वह पूरे सत्र में इस लय को कायम रखेगा लेकिन टी20 प्रारूप ऐसा ही होता है । रोहित से पूछेंगे तो वह यही कहेगा कि औसत प्रदर्शन रहा खासकर जिस तरह से उसने शुरूआत की थी , उसे देखते हुए ।’’

Advertisement
First Published - May 18, 2024 | 12:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement