facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2024, RR vs LSG: सैमसन की पारी से रॉयल्स ने सुपर जाइंट्स को 20 रन से हराया

Advertisement

IPL 2024, RR vs LSG: एक समय तीन विकेट 11 रन पर गंवाने के बाद लखनऊ सुपर जाइंट्स ने छह विकेट पर 173 रन बनाये।

Last Updated- March 24, 2024 | 11:22 PM IST
सैमसन की पारी से रॉयल्स ने सुपर जाइंट्स को 20 रन से हराया , IPL 2024, RR vs LSG: Samson's innings helps Royals beat Super Giants by 20 runs

IPL 2024, RR vs LSG: कप्तान संजू सैमसन के नाबाद 82 रन की मदद से पूर्व चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के पहले मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स को 20 रन से हराया। सैमसन ने अपनी 82 रन की पारी में छह छक्के और तीन चौके लगाये। उन्होंने पावरप्ले में मिले दोहरे झटकों के बाद राजस्थान को संकट से निकाला। रियान पराग (43) ने उनके साथ तीसरे विकेट के लिये 93 रन की साझेदारी की।

जीत के लिये 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ के लिये केएल राहुल (58) और निकोलस पूरन (नाबाद 64) ने अच्छी शुरूआत की लेकिन जीत तक नहीं पहुंचा सके । एक समय तीन विकेट 11 रन पर गंवाने के बाद लखनऊ सुपर जाइंट्स ने छह विकेट पर 173 रन बनाये ।

कप्तान राहुल ने क्रिकेट के मैदान पर वापसी करते हुए 44 गेंद में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 58 रन बनाये। उन्होंने पूरे 20 ओवर विकेटकीपिंग भी करके अपनी फिटनेस पर उठने वाले सारे सवालों का जवाब दिया। पूरन ने भी 41 गेंद में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 64 रन बनाये। लखनऊ की शुरूआत खराब रही और तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट तथा नांद्रे बर्गर ने उम्दा गेंदबाजी की।

बोल्ट ने 35 रन देकर दो विकेट लिये जबकि बर्गर को एक विकेट मिला । लेग स्टम्प से बाहर जाती बोल्ट की गेंद को सीमारेखा के पार पहुंचाने के प्रयास में क्विंटोन डिकॉक वहां बर्गर को कैच दे बैठे।

बोल्ट ने अगले ओवर में देवदत्त पड्डिकल को खाता खोले बिना आउटकिया। आयुष बडोनी (एक) को बर्गर ने मिड आन पर जोस बटलर के हाथों लपकवाया। पहले चार ओवर में लखनऊ ने तीन विकेट 11 रन पर गंवा दिये। दीपक हुड्डा ने राहुल के साथ चौथे विकेट के लिये 49 रन जोड़े। उन्होंने 13 गेंद में 26 रन बनाये लेकिन युजवेंद्र चहल की गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया।

रन बनाने के लिये जब प्रति ओवर 12 रन की जरूरत थी तब राहुल और पूरन ने भी कोई जोखिम नहीं लिया। राहुल ने 11वें ओवर में बर्गर को एक छक्का और दो चौके समेत 17 रन निकाले। वही बोल्ट के 13वें ओवर में पूरन ने दो छक्के और एक चौके समेत 13 रन निकाले। संदीप शर्मा ने राहुल का अहम विकेट लिया जिनका कैच स्वीपर कवर में ध्रुव जुरेल ने लपका।

वहीं अश्विन ने मार्कस स्टोइनिस (3) को डीप मिडविकेट पर जुरेल के हाथों लपकवाया। आखिरी दो ओवर में लखनऊ को 38 रन की जरूरत थी। संदीप ने 19वें ओवर में सिर्फ 11 रन दिये। इससे पहले संजू सैमसन ने नाबाद 82 रन बनाकर राजस्थान को चार विकेट पर 193 रन तक पहुंचाया।

Advertisement
First Published - March 24, 2024 | 11:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement