facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2024 today’s match: गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की भिड़ंत; जानें प्लेइंग 11, लाइव मैच का समय, स्ट्रीमिंग

Advertisement

लियाम लिविंगस्टोन के चोटिल होने के कारण पंजाब किंग्स अपने प्लेइंग 11 में सिकंदर रजा को ला सकती है। इस बीच, गुजरात की टीम में किसी तरह के बदलाव की उम्मीद कम ही है।

Last Updated- April 04, 2024 | 3:06 PM IST
GT vs PBKS

GT vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 17वें मैच में पंजाब किंग्स अपनी दो मैचों की हार का सिलसिला खत्म करने की कोशिश करेगी। शिखर धवन की टीम आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स से भिड़ेगी।

लियाम लिविंगस्टोन के चोटिल होने के कारण पंजाब किंग्स अपने प्लेइंग 11 में सिकंदर रजा को ला सकती है। इस बीच, गुजरात की टीम में किसी तरह के बदलाव की उम्मीद कम ही है।

हालांकि, अगर शाम के मैच में ओस की भूमिका रहती है तो तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को जीटी के प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है। उस स्थिति में, जॉनसन गुजरात की प्लेइंग 11 में नूर अहमद की जगह लेंगे।

IPL 2024: GT vs PBKS की क्या हो सकती है प्लेइंग 11 ?

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11: रिद्धिमान साहा, शुभमन गिल, अजमतुल्लाह उमरजई, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, नूर अहमद, मोहित शर्मा, दर्शन नालकांडे।

Impact Player: अगर जीटी पहले बल्लेबाजी करता है तो साई सुदर्शन को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

PBKS प्लेइंग 11 संभावित: शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन/सिकंदर रजा, जितेश शर्मा, शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

Impact player: प्रभावशाली खिलाड़ी: प्रभसिमरन सिंह।

गुजरात vs पंजाब

*कुल खेले गए मैच: 3

*गुजरात टाइटंस जीते: 2

*पंजाब किंग्स जीता: 1

टॉस का समय ?

टॉस शाम सात बजे होगा।

मैच का समय ?

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

भारत में कौन से टीवी चैनल GT vs PBKS IPL 2024 मैच को लाइव प्रसारण करेंगे?

स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री ऑफर करेगा।

GT vs PBKS IPL 2024 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

बता दें कि जियो सिनेमा GT vs PBKS IPL 2024 मैच को फ्री में लाइव स्ट्रीम करेगा।

Advertisement
First Published - April 4, 2024 | 3:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement