facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2025 Mega Auction: ऋषभ पंत आईपीएल में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने, जानें और किस-किस खिलाड़ी पर हुई धन की वर्षा

Advertisement

IPL 2025 Mega Auction: जाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को 26 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा। बता दें कि अय्यर की कप्तानी में KKR ने इस साल आईपीएल ट्रॉफी जीती थी।

Last Updated- November 24, 2024 | 7:11 PM IST
ऑफ़लाइन सॉफ़्टवेयर मार्केटप्लेस टेकजॉकी (टेकजॉकी) ने क्रिकेटर ऋषभ पंत को अपना ब्रांड सहयोगी बनाया है

IPL 2025 Mega Auction: सऊदी अरब के जेद्दा में आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी चल रही है। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पंत को अपनी टीम में शामिल करने के लिए लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) ने 27 करोड़ रूपये खर्च किए है। वहीं, पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को 26 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा। बता दें कि अय्यर की कप्तानी में KKR ने इस साल आईपीएल ट्रॉफी जीती थी।

पंत के लिये सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ के बीच जमकर होड़ लगी। लखनऊ ने आखिरी बोली 27 करोड़ रूपये की लगाई और दिल्ली कैपिटल्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया।

इससे पहले अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब के बीच अय्यर को लेकर काफी समय तक होड़ रही लेकिन आखिर में पंजाब ने बाजी मारी। अय्यर ने आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा था जिन्हें पिछली नीलामी में केकेआर ने 24 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा था।

Also read: Ind vs Aus 1st Test Day 3: जायसवाल और कोहली का शतक, ऑस्ट्रेलिया को 534 रन का लक्ष्य देने के बाद भारत ने तीन विकेट झटके

जानें किस खिलाड़ी पर कितनी लगी बोली

स्टार्क को 11 करोड़ 75 लाख में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।

अर्शदीप सिंह को पंजाब ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करके 18 करोड़ रूपये में खरीदा।

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा।

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को गुजरात टाइटंस ने 15 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा।

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आईपीएल नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 करोड़ रूपये में खरीदा।

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रूपये में खरीदा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने लियाम लिविंगस्टोन ने आठ करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा।

केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रूपये में खरीदा।

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को गुजरात टाइटंस ने 12 करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा।

लखनऊ सुपर जाइंट्स ने दक्षिण अफ्रीका के आक्रामक बल्लेबाज डेविस मिलर को साढे सात करोड़ रूपये में खरीदा।

भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को आईपीएल नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा।

(PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - November 24, 2024 | 5:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement