facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Irani Cup: सरफराज के दोहरे शतक से शेष भारत और केएल राहुल पर बना दबाव

Advertisement

सरफराज 276 गेंद में 221 रन बनाकर खेल रहे हैं और 42 बार की चैम्पियन मुंबई के लिये ईरानी कप में दोहरा शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।

Last Updated- October 02, 2024 | 7:29 PM IST
Sarfaraz Khan

मुंबई के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान के दोहरे शतक से ईरानी कप मुकाबले में सिर्फ शेष भारत पर ही दबाव नहीं बना बल्कि अगले महीने भारतीय टीम के आस्ट्रेलिया दौरे से पहले अनुभवी केएल राहुल के लिये भी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। सरफराज 276 गेंद में 221 रन बनाकर खेल रहे हैं और 42 बार की चैम्पियन मुंबई के लिये ईरानी कप में दोहरा शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर मुंबई ने नौ विकेट पर 536 रन बना लिये थे। ईरानी कप में वसीम जाफर (विदर्भ), रवि शास्त्री, प्रवीण आम्रे और यशस्वी जायसवाल (शेष भारत) दोहरा शतक बना चुके हैं। सरफराज के लिये यह सप्ताह कठिन रहा क्योंकि उनके छोटे भाई मुशीर सड़क दुर्घटना में घायल होने के कारण 16 सप्ताह के लिये खेल से बाहर हो गए।

मुशीर को भी यह मैच खेलना था। सरफराज ने अपनी पारी में 25 चौके और चार छक्के लगाये। कप्तान अजिंक्य रहाणे (234 गेंद में 97 रन) शतक से तीन रन से चूक गए लेकिन दूसरा दिन पूरी तरह से सरफराज के नाम रहा। यह उनका 15वां प्रथम श्रेणी शतक है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय टेस्ट टीम में मध्यक्रम के लिये अपना दावा फिर पेश कर दिया है।

मध्यक्रम में सरफराज से अपनी जगह वापिस लेने वाले राहुल ने कानपुर में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन टीम प्रबंधन और खुद राहुल को पता है कि सरफराज की चुनौती कितनी बड़ी है। सरफराज ने तनुष कोटियान (64) के साथ सातवें विकेट के लिये 183 रन जोड़े।

Advertisement
First Published - October 2, 2024 | 7:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement