facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के बेटे ‘अकाय’ के नाम का अर्थ क्या है? जानिए

Advertisement

जैसे ही कपल ने अपने बच्चे के नाम की घोषणा की। सोशल मीडिया पर लोग यह जानने को इच्छुक नजर आए कि आखिरी इस नाम का मतलब क्या है?

Last Updated- February 20, 2024 | 10:30 PM IST
Virat Kohli and Anushka Sharma

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर एक बार फिर से बच्चे की किलकारी गूंजी है। इस बार अनुष्का ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कपल ने बताया कि उनके बेटे का जन्म 15 फरवरी को हुआ था। और उन्होंने उसका नाम अकाय रखा है।

क्या है विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के बेटे अकाय के नाम का मतलब?

जैसे ही कपल ने अपने बच्चे के नाम की घोषणा की। सोशल मीडिया पर लोग यह जानने को इच्छुक नजर आए कि आखिरी इस नाम का मतलब क्या है? तो आपको बता दें कि ‘अकाय’ हिंदी के शब्द काया से लिया गया है। जिसका मतलब शरीर होता है। अकाय का मतलब है कि वह व्यक्ति जिसका अस्तित्व किसी भौतिक शरीर से बढ़कर हो। वैसे तुर्की मूल के हिसाब से अकाय का अर्थ चमकता हुआ चांद होता है।

बहरहाल, अभी तक कपल ने इस बात की पुष्टि नहीं की है उन्होंने अपने बच्चे का नाम अकाय किस भाषा और अर्थ के संदर्भ में रखा है। विराट और अनुष्का 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे। उनका पहला बच्चा फरवरी 2021 में हुआ था, जब अनुष्का ने उनकी बेटी वामिका को जन्म दिया था।

Also Read: Virat Kohli-Anushka Sharma: विराट-अनुष्का के दूसरे बच्चे का जन्म, बेटे का नाम रखा ‘अकाय’

विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल रहे हैं

अपने बच्चे के जन्म के चलते विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। सीरीज शुरू होने के पहले ही उन्होंने बीसीसीआई से निजी कारणों का हवाला देते हुए छुट्टी मांगी थी। जिसके बाद बीसीसीआई ने उनकी छुट्टी मंजूर कर दी थी।

एक इंटरव्यू में साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर एबी डीविलियर्स ने उनके बच्चे के जन्म को लेकर जिक्र किया था। उसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही कोहली के घर दूसरे बच्चे की किलकारियां गूंज सकती हैं।

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे चल रही है। सीरीज का चौथा मैच 23 फरवरी से रांची में शुरू होगा।

Advertisement
First Published - February 20, 2024 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement