facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Capitals vs Gujarat Titans में किसका पलड़ा भारी ? जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट और कैसा रहेगा मौसम

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ तीन आईपीएल मैच खेले हैं। डीसी ने एक और जीटी ने दो जीते हैं।

Last Updated- April 23, 2024 | 5:04 PM IST
GT vs DC

Tomorrow’s IPL Match: दिल्ली कैपिटल्स (DC) 24 अप्रैल को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) से भिड़ेगी। आठ में से तीन मैच जीतकर दिल्ली कैपिटल्स इस समय पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर है। DC अपने पिछले पांच मैचों में से तीन हार चुकी हैं।

वहीं, गुजरात ने अपने आठ में से चार मैच जीते हैं और अंक तालिका में छठे नंबर पर है। जीटी ने अपने पिछले पांच मैचों में से दो में जीत हासिल की है।

DC vs GT: हेड टू हेड रिकॉर्ड में गुजरात टाइटंस आगे

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ तीन आईपीएल मैच खेले हैं। डीसी ने एक और जीटी ने दो जीते हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली का अब तक का हाईएस्ट स्कोर 162 है जबकि डीसी के खिलाफ गुजरात का अब तक का उच्चतम स्कोर 171 है।

आखिरी बार दोनों टीमों का एक दूसरे के खिलाफ मुकाबला मई 2023 में हुआ था। दिल्ली ने कम स्कोर वाले उस मैच में 20 ओवर में 130/8 रन बनाए थे जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 125/8 रन ही बना सकी।

टीम के हारने के बावजूद मोहम्मद शमी को चार ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। चोट के कारण जीटी में शमी की अनुपस्थिति इस सीजन में फ्रेंचाइजी के लिए एक झटका है।

DC vs GT: पिच रिपोर्ट

नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच थोड़ी धीमी है जो बल्लेबाजों को चुनौती दे सकती है। हालांकि, मैदान का छोटा आकार और तेज आउटफील्ड इसकी भरपाई करते हैं, जिससे अक्सर इस मैदान पर हाई स्कोर मैच देखने को मिलता है।

DC vs GT: कैसा रहेगा मौसम

शाम को नई दिल्ली में तापमान 30 डिग्री के आसपास रहेगा। हालांकि, रियल फील 28 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं, ह्यूमिडिटी का लेवल 18 फीसदी के आसपास रहने का अनुमान है जबकि बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Advertisement
First Published - April 23, 2024 | 5:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement