facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL ट्रॉफी जीतना कैसा महसूस होता है, यह जानना मेरा सपना है : कोहली

Advertisement

विराट कोहली ने आरसीबी महिला टीम की जीत की सराहना की

Last Updated- March 19, 2024 | 10:03 PM IST
Virat Kohli investment in IPO

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने मंगलवार को उम्मीद जतायी कि वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) महिला डब्ल्यूपीएल की जीत की उपलब्धि का अनुकरण करने और 22 मार्च से शुरू होने वाले आगामी चरण में टीम की कैबिनेट में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ट्रॉफी जोड़ने की कोशिश करेंगे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को हराकर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के दूसरे चरण में ही खिताब जीत लिया। लेकिन फ्रेंचाइजी की पुरुष टीम पिछले 16 वर्षों से खिताब जीतने के पल का इंतजार कर रही है।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ‘आरसीबी अनबॉक्स’ कार्यक्रम के दौरान कोहली ने कहा, ‘‘उनका ट्राफी जीतना शानदार था। जब उन्होंने यह (डब्ल्यूपीएल) खिताब जीता तो हम देख रहे थे। उम्मीद है कि हम ट्रॉफियों को दोगुना करेंगे जो सच में बहुत खास होगा। ’’ विभिन्न पक्षों की लंबे समय से चली आ रहे अनुरोध पर ध्यान देते हुए इस साल आईपीएल से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का नाम आधिकारिक तौर पर ‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु’ कर दिया गया है जो शहर की परंपरा के सम्मान का प्रतीक है।

कोहली का यह आईपीएल 2024 में आरसीबी के साथ 17वां चरण होगा। उन्होंने कहा कि वह इस साल आईपीएल ट्रॉफी जीतने के सपने को हकीकत में बदलने के लिए अपने कौशल और अनुभव पर निर्भर होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘यह जानना मेरा सपना है कि आईपीएल ट्रॉफी जीतने का अहसास कैसा होता है। मैं उस टीम का हिस्सा बनना चाहता हूं जो पहली बार ट्रॉफी जीतेगी। ’’

आरसीबी के पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘मैं अपनी काबिलियत और अपने अनुभव के साथ प्रशंसकों और फ्रेंचाइजी के लिए ऐसा करने की पूरी कोशिश करूंगा। ’’ आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कोहली ने कहा कि आरसीबी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अटूट रहेगी। वहीं भारत, कर्नाटक और आरसीबी के पूर्व तेज गेंदबाज आर विनय कुमार को एक समारोह के दौरान टीम के ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया गया।

इस कार्यक्रम में आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी और स्मृति मंधाना ने भाग लिया। आरसीबी महिला टीम को उनके पुरुष सहयोगियों द्वारा ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ भी दिया गया। महिला टीम ने मैदान के चारों ओर ‘ट्रॉफी वॉक’ भी की।

Advertisement
First Published - March 19, 2024 | 10:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement