facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महेला जयवर्धने फिर बने मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच, मार्क बाउचर की लेंगे जगह

Advertisement

पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने मेगा नीलामी से पहले बड़ा बदलाव करते हुए श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है।

Last Updated- October 13, 2024 | 6:09 PM IST
Mahela Jayawardene again becomes the head coach of Mumbai Indians, replacing Mark Boucher महेला जयवर्धने फिर बने मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच, मार्क बाउचर की लेंगे जगह

पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने मेगा नीलामी से पहले बड़ा बदलाव करते हुए श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। जयवर्धने 2017-2022 तक मुंबई इंडियंस के साथ इसी भूमिका में जुड़े हुए थे।

फ्रेंचाइजी ने 2017, 2019 और 2020-21 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब जीता था। जयवर्धने इस तरह दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर की जगह लेंगे जो दो साल तक मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच थे।

मुंबई इंडियंस ने 2023 चरण में नॉकआउट के लिए क्वालीफाई किया लेकिन इस साल उसका प्रदर्शन काफी खराब रहा जिसमें टीम 14 मैच में से केवल चार में ही जीत दर्ज कर पाई।

Also read: New Zealand vs India: भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से केन विलियमसन बाहर, मार्क चैपमैन लेंगे जगह

जयवर्धने ने फ्रेंचाइजी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मुंबई इंडियंस परिवार में मेरी यात्रा हमेशा विकास करने की रही है। 2017 में ध्यान सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का एक ग्रुप बनाने पर था और हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब वापसी में उसी भूमिका में मुंबई इंडियंस के इतिहास में योगदान देना जारी रखने का मौका एक रोमांचक चुनौती है जिसका मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’’

Advertisement
First Published - October 13, 2024 | 6:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement