facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mayank Agarwal: मयंक अग्रवाल फ्लाइट में पानी पीने के बाद अस्पताल में भर्ती, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Advertisement

मयंक ने एक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा है कि अब वह बेहतर महसूस कर रहे हैं।

Last Updated- January 31, 2024 | 3:29 PM IST
Mayank Agrawal- मयंक अग्रवाल

कर्नाटक क्रिकेट टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल को इंडिगो की फ्लाइट में बोतल से पानी पीने के बाद अगरतला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पेट में दर्द और गले और मुंह में जलन महसूस हुई थी।

यह घटना मंगलवार शाम को हुई जब अग्रवाल शुक्रवार से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच के लिए अगरतला से नई दिल्ली होते हुए सूरत जा रहे थे। अग्रवाल को विमान में उल्टी हुई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जबकि कर्नाटक टीम के बाकी सदस्यों ने अपनी यात्रा जारी रखी।

ILS अस्पताल ने पुष्टि की कि अग्रवाल की हालत ठीक है और उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा, मयंक के मुंह में जलन है और होंठ सूजे हुए हैं। उन पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी।

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) त्रिपुरा क्रिकेट संघ (TCA) के अधिकारियों और अग्रवाल के डॉक्टरों के संपर्क में है।

बहरहाल, मयंक ने अब से 1 घंटे पहले एक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा है कि अब वह बेहतर महसूस कर रहे हैं और वापसी की कोशिश में हैं। उन्होंने अपने फैंस और चाहने वालों को प्रार्थना, प्यार के लिए शुक्रिया कहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mayank Agarwal (@mayankagarawal)

इस बारे में कर्नाटक टीम मैनेजर ने त्रिपुरा पुलिस से जांच करने को कहा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक (त्रिपुरा पश्चिम) के किरण कुमार के पास एक लिखित शिकायत दर्ज की है। अगरतला के न्यू कैपिटल कॉम्प्लेक्स पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

किरण ने बताया, ”उड़ान के दौरान मयंक ने अपने सामने रखे एक पाउच को पानी समझ लिया और पी लिया।” “उनके मुंह में सूजन और छाले हो गए हैं। उनकी हालत स्थिर है। उनके मैनेजर ने शिकायत दर्ज कराई है। हम इसे दर्ज कर रहे हैं और जांच करेंगे।”

मयंक के कुछ टेस्ट होने बाकी हैं, उसके आधार पर ही फैसला लिया जाएगा कि कुछ दिनों में बेंगलुरु अपने घर लौट सकते हैं या नहीं। इसका मतलब यह है कि वह कर्नाटक के अगले रणजी मैच में नहीं खेलेंगे।

इंडिगो ने पुष्टि की कि अगरतला से दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या 6E 5177 को मेडिकल आपात स्थिति के कारण वापस लौटना पड़ा। यात्री को उतारकर अस्पताल भेजा गया। विमान ने शाम 4:20 बजे अपनी यात्रा फिर से शुरू की।

अग्रवाल ने इस सीजन में दो शतक और एक अर्धशतक लगाए हैं। कर्नाटक ग्रुप सी में चार मैचों में दो जीत, एक ड्रॉ और एक हार के साथ दूसरे स्थान पर है। 23 साल के निकिन जोस टीम के उप-कप्तान हैं और मयंक की गैरमौजूदगी में वह टीम की कमान संभाल सकते हैं।

Advertisement
First Published - January 31, 2024 | 3:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement