facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MI vs GT: पहले ओवर में खाए थे 17 रन, फिर आशीष नेहरा ने कान में क्या बोला कि 2 विकेट ले गया ये विदेशी गेंदबाज?

Advertisement

गुजरात टाइटंस ने 6 रन से जीता मैच

Last Updated- March 25, 2024 | 8:47 AM IST
Spencer Johnson- स्पेन्सर जॉनसन
Photo Credit: X Social Media user

ऑस्ट्रेलिया के स्पेन्सर जॉनसन जिनको इस बार आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ में खरीदा है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के साथ अपना आईपीएल डेब्यू किया। लेकिन उनका डेब्यू उम्मीदों के विपरीत रहा। उन्होंने अपने पहले ओवर में 17 रन दे डाले।

अब आते ही जब उन्होंने इतने ज्यादा रन दिए तो कप्तान ने उन्हें गेंदबाजी आक्रमण से हटा लिया। जब आखिरी ओवरों में मैच फंसता दिखा तो कप्तान को जॉनसन का खयाल आया।

आशीष नेहरा की सलाह जॉनसन को खूब भाई!

लेकिन उनको ओवर देने के पहले कोच आशीष नेहरा ने बाउंड्री लाइन पर उनसे बहुत देर बात की। जाहिर है कि वह उन्हें समझा रहे थे कि उन्हें किस लेंथ पर गेंदबाजी करनी चाहिए।

जब जॉनसन 19वां ओवर फेंकने आए तो उन्होंने शॉर्ट गेंदों पर बल्लेबाजों को फंसाने में कामयाबी हासिल की और दो विकेट ले गए। यहीं से मैच गुजरात के पलड़े में चला गया और आखिरकार उन्होंने 6 रन से जीत हासिल की।

कैसा रहा मैच का हाल?

इससे पहले गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन का स्कोर बनाया। उनकी तरफ से साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 45 और शुभमन गिल ने 31 रन बनाए। बुमराह ने 14 रन देकर 3 विकेट झटके।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा के 43, डेवाल्ड ब्रेविस के 46 रन के बावजूद 20 ओवर में 9 विकेट पर 162 रन का स्कोर ही बना सकी और मैच 6 रन से हार गई। गुजरात की तरफ से ओमरजाई, उमेश यादव, मोहित शर्मा और स्पेन्सर जॉनसन ने 2-2 विकेट झटके।

कैसे लाइमलाइट में आए जॉनसन 

स्पेन्सर जॉनसन सबसे पहले लाइम लाइट में उस समय आए थे जब उन्होंने इंग्लैंड के द हंड्रेड में सबसे किफायती गेंदबाजी करते हुए 20 गेंदों में केवल 1 रन देकर 3 विकेट झटके थे।

Advertisement
First Published - March 25, 2024 | 8:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement