facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

KKR के लिए तुरुप का इक्का साबित हुए Mitchell Starc…अपनी रिकॉर्ड कीमत को सही साबित किया

Advertisement

केकेआर (KKR) ने तय किया कि स्टार्क की कीमत 24.75 करोड़ रुपये है और न्यू साउथ वेल्स के इस खिलाड़ी ने दिखाया कि जब बड़े मौके की बात आती है, तो वह अनमोल है।

Last Updated- May 26, 2024 | 11:17 PM IST
IPL 2024

IPL 2024: मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने शायद ही वह ‘रील’ देखी होगी जो एक महीने पहले इंस्टाग्राम पर वायरल हुई थी जब स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा उनकी गेंदों पर लगातार छक्के जड़े जा रहे थे।

इस रील में स्टार्क की आवाज की जगह हरियाणवी लहजे में कहा जा रहा था ‘ मजा ही मजा, आईपीएल में अपनी 24.75 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड कीमत का लुत्फ उठा रहा हूं।’’

इस रील को बनाने वाले हालांकि भूल गये थे कि स्टार्क बड़े मैचों के खिलाड़ी है और आईपीएल की नीलामी में उन पर इतनी बड़ी रकम इसीलिए लगी थी।

आईपीएल (IPL) में आठ साल बाद वापसी करने वाले स्टार्क ने शुरुआती नौ मैचों में सिर्फ सात विकेट लिये थे। उन्होंने वानखेडे मैदान पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ मैच अपनी प्रतिभा की झलक दिखायी और फिर प्लेऑफ तथा फाइनल में अपनी गेंदबाजी से टीम को चैम्पियन बनने में अहम योगदान दिया।

फाइनल में बड़े बल्लेबाजों के विकेट चटकाये

स्टार्क ने इससे पहले भी बड़े टूर्नामेंटों के फाइनल में बड़े बल्लेबाजों के विकेट चटकाये है। अब वह मेलबर्न में खेले गये 2015 एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल में बेहद खतरनाक ब्रेंडन मैकुलम का विकेट हो या 2023 विश्व कप का फाइनल, जहां उन्होंने शुभमन गिल और लोकेश राहुल को चलता कर भारतीय बल्लेबाजी को बैकफुट पर धकेल दिया था।

इस आईपीएल में शानदार लय में रहे अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को फाइनल में जिस तरह से स्टार्क ने चलता किया, उससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की झलक मिल गयी होगी।

विश्व कप या आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में आपको 30 विकेट लेने की ज़रूरत नहीं है, बल्कि दो या तीन महत्वपूर्ण दिनों में अच्छा प्रदर्शन करना होता है।

KKR ने स्टार्क को रिकॉर्ड 24.75 करोड़ रुपये में ख़रीदा था

केकेआर (KKR) ने तय किया कि स्टार्क की कीमत 24.75 करोड़ रुपये है और न्यू साउथ वेल्स के इस खिलाड़ी ने दिखाया कि जब बड़े मौके की बात आती है, तो वह अनमोल है। पिछले कई वर्षों से स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट को महत्व दिया और इस लिए दुनिया भर के लीग क्रिकेट में ज्यादा नहीं खेले। उनके लिए लाल कूकाबुरा गेंद से बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाने से बेहतर कोई दृश्य नहीं है।

स्टार्क ने पिछले साल एशेज से पहले ब्रिटिश अखबार गार्जियन से कहा था, ‘‘टेस्ट जीत के बाद अपने साथियों के साथ बैठकर उस सप्ताह मिली सफलता पर विचार करने से बढ़कर मुझे क्रिकेट में और कुछ भी पसंद नहीं है। अपने कई करीबी साथियों के साथ बैगी ग्रीन में खेलने का लुत्फ उठाना शानदार है।’’

Advertisement
First Published - May 26, 2024 | 11:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement