facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ind vs Aus, 1st ODI: मोहम्मद शमी का पंजा, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 277 रन का लक्ष्य

Advertisement

मोहम्मद शमी ने 51 रन देकर 5 विकेट झटके।

Last Updated- September 22, 2023 | 6:59 PM IST
IND vs AUS: 1st ODI

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले वनडे मैच में मेहमान टीम ने 50 ओवर में 10 विकेट पर 276 का स्कोर खड़ा किया है और भारतीय टीम को 277 रन का लक्ष्य दिया है। इस दौरान मोहम्मद शमी ने कमाल की गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। शमी ने 51 रन देकर 5 विकेट झटके।

इस पंजे के साथ शमी ने आगामी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में अपनी दावेदारी पेश कर दी है। गौर करने वाली बात है कि एशिया कप में शमी को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बनाया गया था।

ऑस्ट्रेलिया की पारी:

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और उन्होंने पहले ही ओवर में शॉन मार्श (4) का विकेट गंवा दिया।

इसके बाद दोनों अनुभवी बल्लेबाजों डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ ने पारी संभाली। दोनों ने शुरुआत आराम से की लेकिन जैसे ही आंखें जमीं, जोरदार प्रहार करने भी शुरू कर दिए।

दोनों ने आपस में दूसरे विकेट के लिए 94 रन जोड़े। जब यह साझेदारी घातक होती नजर आ रही थी। तभी अर्धशतक बना चुके वॉर्नर (52) को जडेजा ने आउट कर दिया। वॉर्नर ने अपना 29वां वनडे अर्धशतक जमाया। उनके आउट होने के कुछ देर बाद स्मिथ (41) भी शमी की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए।

ऐसे में मार्नस लाबुशेन और ग्रीन ने जिम्मेदारी संभाली लेकिन यह साझेदारी ज्यादा असरदार नहीं रही। लाबुशेन (39) अश्विन की गेंद पर स्टंप्ड हो गए। वहीं, कैमरन ग्रीन (31) रन आउट हो गए। इस तरह एक समय 300 के सपने देख रही ऑस्ट्रेलिया के 186 रन पर 5 विकेट गिर गए।

ऐसे समय में जोस इंग्लिस ने मार्कस स्टोयनिस के साथ मिलकर पारी को 240 के पार पहुंचाया। लेकिन आखिरी 5 ओवरों में ज्यादा प्रहार करने के प्रयास में दोनों ने अपने-अपने विकेट गंवाए। स्टोयनिस 29 रन और इंग्लिस 45 रन बनाकर आउट हुए।

भारत के लिए शमी ने 5; बुमराह, अश्विन और जडेजा ने 1-1 विकेट झटके।

Advertisement
First Published - September 22, 2023 | 5:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement