facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वायरल बुखार का शिकार हुए पाकिस्तान के ज्यादातर खिलाड़ी उबरे, कुछ अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में

Advertisement

भारत के हाथों अहमदाबाद में सात विकेट से करारी हार झेलने के बाद पाकिस्तान की टीम रविवार को बेंगलुरु पहुंची थी।

Last Updated- October 17, 2023 | 8:27 PM IST

World Cup 2023: पाकिस्तान (Pakistan) के जिन खिलाड़ियों को यहां पहुंचने पर वायरल बुखार हो गया था उनमें से अधिकतर इससे उबर गए हैं लेकिन कुछ खिलाड़ी अब भी चिकित्सकों की निगरानी में है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के मीडिया मैनेजर एहसान इफ्तिखार नागी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तान को 20 अक्टूबर को यहां ऑस्ट्रेलिया (Pak vs Aus) का सामना करना है।

भारत के हाथों अहमदाबाद में सात विकेट से करारी हार झेलने के बाद पाकिस्तान की टीम रविवार को बेंगलुरु पहुंची थी।

बेंगलुरु में के पिछले कुछ महीनो में वायरल बुखार के कई मामले सामने आए हैं हालांकि ऐसा मौसम बदलने के कारण हो सकता है। पाकिस्तान के खिलाड़ियों को भी यहां पहुंचने पर स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ परेशानियां हो गई थी।

एहसान ने पीटीआई से कहा,‘‘पिछले कुछ दिनों से कुछ खिलाड़ी बुखार से पीड़ित थे लेकिन उनमें से अधिकतर इससे उबर गए हैं। कुछ खिलाड़ी अभी चिकित्सकों की निगरानी में हैं।’’

उन्होंने इसके साथ ही पुष्टि की कि कप्तान बाबर आजम और तेज गेंद बाद शाहीन शाह अफरीदी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। पाकिस्तान की टीम ने मंगलवार को एवं चिन्नास्वामी स्टेडियम में अभ्यास भी किया।

Advertisement
First Published - October 17, 2023 | 8:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement