facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

एमएस धोनी को लगा 15 करोड़ का चूना, रांची में कराया आपराधिक मामला दर्ज

Advertisement

विधि एसोसिएट्स के दयानंद सिंह ने कहा कि अर्का स्पोर्ट्स ने धोनी को धोखा दिया, जिससे 15 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।

Last Updated- January 05, 2024 | 5:48 PM IST
MS Dhoni

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2017 क्रिकेट अकादमी सौदे में खटास को लेकर अर्का स्पोर्ट्स मैनेजमेंट (Aarka Sports Managment) के दो अधिकारियों के खिलाफ रांची में आपराधिक मामला दर्ज कराया है।

बिजनेस टुडे में छपी खबर के मुताबिक, मामला मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वाश के खिलाफ दर्ज किया गया है। दिवाकर ने कथित तौर पर ग्लोबल लेवल पर क्रिकेट अकादमी चलाने के लिए 2017 में धोनी के साथ एक एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन एग्रीमेंट में बताई गई शर्तों पर कायम नहीं रहे।

एग्रीमेंट के अनुसार अर्का स्पोर्ट्स को फ्रेंचाइजी फीस का भुगतान करना था और मुनाफा शेयर करना था, लेकिन उन्होंने कथित तौर पर इन शर्तों को पूरा नहीं किया।

उन्हें कई बार याद दिलाने के बावजूद, एग्रीमेंट में सहमत शर्तों की अनदेखी की गई। इसके चलते धोनी ने 15 अगस्त, 2021 को फर्म को दी गई अथॉरिटी रद्द कर दी। इसको लेकर धोनी ने उन्हें लीगल नोटिस भी भेजा, लेकिन भेजने के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ।

विधि एसोसिएट्स के दयानंद सिंह ने कहा कि अर्का स्पोर्ट्स ने धोनी को धोखा दिया, जिससे 15 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।

एमएस धोनी ने वर्ल्ड कप 2019 के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया था। हालांकि, वह अभी भी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हैं। धोनी की अगुआई में चेन्नई ने अब तक कुल 5 बार आईपीएल खिताब जीता है। इस बार फिर सभी की निगाहें धोनी और उनकी टीम पर होंगी।

Advertisement
First Published - January 5, 2024 | 5:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement