facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mumbai Indians के कोच पोलार्ड ने किया हार्दिक पंड्या का बचाव, कही ये बड़ी बात

Advertisement

पंड्या ने अपने तीन ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट लिए और उन्हें बल्लेबाजी में भी काफी दिक्कत हुई। वह मैच के अहम चरण पर छह गेंदों पर केवल दो रन ही बना सके।

Last Updated- April 15, 2024 | 11:51 AM IST
Hardik Pandya

मुंबई इंडियन्स (MI) के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड टीम की हार के लिए विशेष व्यक्तियों को दोषी ठहराने वाले लोगों से ‘परेशान हैं और तंग आ चुके हैं’ और उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 20 रन की हार के बाद प्रशंसकों से आग्रह किया कि वे संघर्षरत कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को निशाना नहीं बनाएं।

सुपरकिंग्स के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने पंड्या के पारी के अंतिम ओवर में लगातार तीन छक्कों की मदद से 26 रन बनाए। मुंबई के कप्तान को इस ओवर में लाइन और लेंथ को लेकर जूझना पड़ा और उन्होंने महत्वपूर्ण समय पर दो वाइड भी फेंकी।

पंड्या ने अपने तीन ओवर में 43 रन दिए 

पंड्या ने अपने तीन ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट लिए और उन्हें बल्लेबाजी में भी काफी दिक्कत हुई। वह मैच के अहम चरण पर छह गेंदों पर केवल दो रन ही बना सके।

पोलार्ड ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘आपको इस तरह के दिनों का सामना करना पड़ता है। मैं व्यक्तिगत खिलाड़ियों पर निशाना साधने से तंग आ चुका हूं। आखिर क्रिकेट एक टीम खेल है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह (पंड्या) एक आत्मविश्वासी व्यक्ति हैं। टीम के साथियों के साथ उसके संबंध अच्छे है। क्रिकेट में आपके अच्छे दिन भी आते हैं और बुरे भी। मैं एक ऐसे व्यक्ति को देख रहा हूं जो अपने कौशल को जारी रखने और अपनी क्षमता दिखाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।’’

पोलार्ड ने प्रशंसकों को भारत के टी20 विश्व कप अभियान के लिए पंड्या को चुने जाने की संभावना के बारे में याद दिलाते हुए कहा कि अगर ऐसा होता है तो हर कोई ‘उसकी प्रशंसा’ करने लगेगा।

पोलार्ड ने कहा, ‘‘वह ऐसा व्यक्ति है जो छह सप्ताह से भी कम समय में देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहा है। हम सभी उसकी हौसला अफजाई करेंगे और चाहते हैं कि वह अच्छा प्रदर्शन करे।’’

Advertisement
First Published - April 15, 2024 | 11:51 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement