facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नेपाल की अदालत ने लामिछाने को बलात्कार के आरोपों से बरी किया, टी20 विश्व कप में चयन के लिए उपलब्ध

Advertisement

23 वर्षीय लामिछाने को 2022 में बलात्कार का दोषी पाए जाने के बाद जिला अदालत ने आठ साल की सजा सुनाने के अलावा पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

Last Updated- May 15, 2024 | 9:29 PM IST
Sandeep Lamichhane, Nepal Cricketer. Photo: X Handle Of Sandeep Lamichhane
Sandeep Lamichhane, Nepal Cricketer. Photo: X Handle Of Sandeep Lamichhane

नेपाल के एक उच्च न्यायालय ने बुधवार को देश के स्टार क्रिकेट खिलाड़ी और राष्ट्रीय टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने को बलात्कार के आरोपों से बरी कर दिया जिससे वह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए उपलब्ध होंगे। देश के क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

पाटन उच्च न्यायालय के दो न्यायाधीशों के पैनल ने काठमांडू जिला न्यायालय द्वारा लामिछाने को सुनाई गई सजा को खारिज कर दिया। तेइस वर्षीय लामिछाने को 2022 में बलात्कार का दोषी पाए जाने के बाद जिला अदालत ने आठ साल की सजा सुनाने के अलावा पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

नेपाल क्रिकेट संघ (सीएएन) के अध्यक्ष चतुर बहादुर चंद ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘पाटन के माननीय उच्च न्यायालय ने लामिछाने को निर्दोष पाया है और घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से उनका निलंबन हटा दिया गया है।’’

लेग स्पिनर लामिछाने ने अब तक नेपाल के लिए 51 वनडे और 52 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम क्रमश: 112 और 98 विकेट हैं। वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी खेल चुके हैं। लामिछाने के बरी होने का मतलब है कि वह आगामी टी20 विश्व कप में नेपाल का प्रतिनिधित्व करने के लिए उपलब्ध होंगे।

Advertisement
First Published - May 15, 2024 | 9:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement