facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फ्लोरिडा में पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रउफ की एक फैन से हुई गरमा गरम बहस, देखें वीडियो

Advertisement

रउफ की पत्नी ने भी उन्हें शांत कराने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माने। दोनों में गाली-गलौच हुई लेकिन वहां के लोगों ने उन्हें लड़ने से बचा लिया।

Last Updated- June 18, 2024 | 11:02 PM IST
Haris Rauf
Credit: Video Screengrab Twitter

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रउफ की फ्लोरिडा में एक आदमी के साथ गरमा गरम बहस हो गई। रउफ अपनी पत्नी के साथ घूम रहे थे, तभी एक आदमी ने कुछ ऐसा कह दिया जो उन्हें पसंद नहीं आया। गुस्से में रउफ उस आदमी की तरफ झपटे, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उन्हें रोक लिया। रउफ की पत्नी ने भी उन्हें शांत कराने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माने। दोनों में गाली-गलौच हुई लेकिन वहां के लोगों ने उन्हें लड़ने से बचा लिया।

वायरल हो चुके वीडियो में रउफ उस आदमी को “इंडियन होगा” बोल रहे हैं। लेकिन, वह आदमी जवाब देता है: “पाकिस्तानी हूं।” रउफ की पत्नी उन्हें लगातार शांत कराने की कोशिश कर रहीं थीं, लेकिन क्रिकेटर उस आदमी से काफी गुस्से में दिखाई दे रहे थे और लगातार उससे बहस कर रहे थे।

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी, जिसके बाद से खिलाड़ियों को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। टीम की हार के बाद कप्तान बाबर आजम और 5 अन्य खिलाड़ी – मोहम्मद आमिर, इमाद वसीम, हारिस रउफ, शादाब खान और आज़म खान ने पाकिस्तान वापसी से पहले लंदन में छुट्टियां बिताने का फैसला किया है। ये छह खिलाड़ी बाकी टीम के साथ मंगलवार को पाकिस्तान नहीं पहुंचेंगे। उनकी योजना लंदन में दोस्तों और परिवार के साथ वक्त बिताने की है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ खिलाड़ी यूनाइटेड किंगडम की लोकल लीगों में खेलने के बारे में भी सोच रहे हैं।

Advertisement
First Published - June 18, 2024 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement