facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL में वापसी पर भावुक हुए पंत, बोले- ऐसा लग रहा है जैसे फिर से पदार्पण करने जा रहा हूं

Advertisement

यह विकेटकीपर बल्लेबाज आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई करेगा जिसका पहला मैच 23 मार्च को मोहाली में पंजाब किंग्स के साथ होगा।

Last Updated- March 13, 2024 | 2:18 PM IST
ऑफ़लाइन सॉफ़्टवेयर मार्केटप्लेस टेकजॉकी (टेकजॉकी) ने क्रिकेटर ऋषभ पंत को अपना ब्रांड सहयोगी बनाया है

सड़क दुर्घटना में बुरी तरह चोटिल होने के 14 महीने बाद क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार ऋषभ पंत किसी पदार्पण करने वाले खिलाड़ी की तरह ही नर्वस महसूस कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को पंत को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया था।

यह विकेटकीपर बल्लेबाज आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई करेगा जिसका पहला मैच 23 मार्च को मोहाली में पंजाब किंग्स के साथ होगा। पंत दिसंबर 2022 में अपने घर रुड़की जाते समय सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने इसके बाद अस्पताल और बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में लंबा समय बिताया।

पंत ने दिल्ली कैपिटल्स की विज्ञप्ति ने कहा,‘‘मैं उत्साहित हूं लेकिन साथ ही नर्वस भी हूं। ऐसा लग रहा है जैसे मैं फिर से पदार्पण करने जा रहा हूं।’’ उन्होंने कहा,‘‘मैं जिस दौर से गुजरा हूं उसे देखते हुए फिर से क्रिकेट खेलने में सक्षम होना किसी चमत्कार से काम नहीं है। मैं अपने शुभचिंतकों और प्रशंसकों तथा विशेष रूप से बीसीसीआई और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के कर्मचारियों का आभार व्यक्त करता हूं। उनका प्यार और समर्थन मुझे मजबूती प्रदान करता रहा है।’’

दिल्ली कैपिटल्स के सत्र पूर्व अभ्यास शिविर से जुड़ने के बारे में पंत ने कहा,‘‘मैं दिल्ली कैपिटल्स और आईपीएल में वापसी करने को लेकर उत्साहित हूं। यह ऐसा टूर्नामेंट है जिसे खेलने का मैं पूरा लुत्फ को उठाता हूं। हमारी टीम के मालिकों और सहयोगी स्टाफ ने शुरू से मेरा पूरा समर्थन किया जिसके लिए मैं उनका तहेदिल से आभारी हूं।’’

उन्होंने कहा,‘‘मैं दिल्ली कैपिटल्स के अपने परिवार और फिर से प्रशंसकों के सामने खेलने को लेकर बेताब हूं।’’ बीसीसीआई ने पंत को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर फिट घोषित किया है और पूरी संभावना है कि वह यह दोनों भूमिका निभाएंगे। पंत ने भारत की तरफ से अभी तक 33 टेस्ट, 30 वनडे और 66 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

Advertisement
First Published - March 13, 2024 | 2:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement