facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PBKS vs RCB: रॉयल और किंग्स की टक्कर में कौन मारेगा बाजी; जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट और मौसम

Advertisement

आईपीएल के इतिहास में पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 32 बार भिड़ चुके हैं। इन मुकाबलों में से पीबीकेएस 17 मैचों में जीत हासिल की है।

Last Updated- May 08, 2024 | 6:12 PM IST
United Spirits Share

PBKS vs RCB, Tomorrow’s IPL Match: पंजाब किंग्स (PBKS) 9 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से भिड़ने के लिए तैयार है। 11 में से 4 मैच जीतकर पीबीकेएस फिलहाल अंक तालिका में 8वें स्थान पर है। उन्होंने अपने पिछले 5 मैचों में से 2 में जीत हासिल की है।

इस अलावा आरसीबी भी अपने 11 मैचों में से 4 मुकाबलों में जीत के साथ पॉइंट टेबल्स में 7वें स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर बेंगलोर (RCB) अपने पिछले 5 मैचों में से लगातार 3 जीत के साथ अच्छी फॉर्म में है।

PBKS vs RCB: हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 32 बार भिड़ चुके हैं। इन मुकाबलों में से पीबीकेएस 17 मैचों में जीत हासिल की है जबकि बेंगलुरु ने 15 मैचों में जीत हासिल की है।

रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ पीबीकेएस का हाईएस्ट स्कोर 232 रन है जबकि पीबीकेएस के खिलाफ आरसीबी का हाईएस्ट स्कोर 226 रन है।

अपने पिछले मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ अपने पिछले 5 मैचों में से 3 में जीत हासिल की है। इसी साल 25 मार्च को दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हुई थी। यह मैच आरसीबी ने 4 विकेट से जीत लिया था।

बेंगलोर की तरफ विराट कोहली ने 176/6 का पीछा करते हुए 49 गेंदों में 77 रन की पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच जीता था। इस मैच में भी सभी की नजरें फॉर्म में चल रहे कोहली पर होंगी।

PBKS vs RCB: पिच रिपोर्ट

धर्मशाला ने एक नई ‘हाइब्रिड पिच’ स्थापित की गई है, जो भारत में पहली बार किसी ग्राउंड पर किया गया है। यह पिच लगातार उछाल प्रदान करने और पूरे खेल के दौरान अपनी स्थिति बनाए रखने के लिए डिज़ाइन की गई है।

इस मैदान पर खेला गया पिछला आईपीएल 2024 मैच काफी कम स्कोर वाला मैच था। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167/9 रन बनाए थे जिसके जवाब में पंजाब किंग्स 20 ओवर में 139 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई थी।

PBKS vs RCB: कैसा रहेगा मौसम

शाम के समय धर्मशाला का तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि फील लाइक यह 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं, ह्यूमिडिटी का लेवल लगभग 44 प्रतिशत रहने का अनुमान है। दिन में बारिश की 61 फीसदी संभावना के बावजूद शाम में बारिश की उम्मीद नहीं है।

Advertisement
First Published - May 8, 2024 | 6:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement