facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स से होगा आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना; जानें संभावित प्लेइंग XI; कहां, कितने बजे देखें मैच

Advertisement

सनराइजर्स की टीम ने अब तक बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया है और मौजूदा सत्र में अधिकतर मौकों पर उसके बल्लेबाजों ने प्रभावित किया लेकिन पंजाब के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता।

Last Updated- April 09, 2024 | 12:51 PM IST
प्लेआफ की दौड़ में बने रहने के लिये लखनऊ को हराने उतरेगी सनराइजर्स, IPL 2024, LSG vs SRH Preview: Sunrisers will try to defeat Lucknow to stay in the race for the playoffs

PBKS vs SRH, IPL 2024: पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आज यानी 9 अप्रैल को मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में सामने सामने होंगे। इस मैच में दोनों टीमों की नजरें अपना विजयी क्रम जारी रखने पर होंगी। बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) पॉइंट टेबल में फ़िलहाल पांचवें जबकि पंजाब किंग्स 4 अंक के साथ 6वें नंबर पर हैं।

पंजाब ने अब तक 4 मैच खेले हैं और उनमें से 2 में जीत हासिल की है। शिखर धवन की अगुवाई में पीबीकेएस ने अपना पहला मैच जीता था जबकि अगले दो मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, पंजाब ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ अपना चौथा मैच 3 विकेट से जीता।

सनराइजर्स की टीम ने अब तक बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया है और मौजूदा सत्र में अधिकतर मौकों पर उसके बल्लेबाजों ने प्रभावित किया लेकिन पंजाब की टीम के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता।

IPL 2024: PBKS vs SRH संभावित प्लेइंग 11

PBKS की संभावित प्लेइंग 11: शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, सैम कुरेन, जितेश शर्मा, शशांक सिंह, सिकंदर रजा, हरप्रीत बराड़, आशुतोष शर्मा, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा।

इम्पैक्ट प्लेयर : अर्शदीप सिंह

SRH की संभावित प्लेइंग 11: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, शाहबाज़ अहमद, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, अब्दुल समद, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडे, टी नटराजन।

इम्पैक्ट प्लेयर: जयदेव उनादकट

मैच का समय ?

पंजाब किंग्स और साइन राइजर्स हैदराबाद के बीच मैच भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े सात बजे शुरू होगा।

भारत में कौन से टीवी चैनल PBKS vs SRH, IPL 2024 मैच को लाइव प्रसारण करेंगे?

स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री ऑफर करेगा।

PBKS vs SRH, IPL 2024 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

बता दें कि जियो सिनेमा PBKS vs SRH, IPL 2024 मैच को फ्री में लाइव स्ट्रीम करेगा।

Advertisement
First Published - April 9, 2024 | 12:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement