facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PCB ने ग्लोबल T20 लीग खेलने के लिए NOC का खिलाड़ियों का अनुरोध खारिज किया

Advertisement

कनाडा में ग्लोबल टी20 लीग 25 जुलाई से 11 अगस्त के बीच होगी ।

Last Updated- July 20, 2024 | 11:30 AM IST
PCB

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सीनियर खिलाड़ियों बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद रिजवान का ग्लोबल टी20 लीग खेलने के लिये अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के लिये अनुरोध खारिज कर दिया ।

बोर्ड ने एक बयान में कहा ,‘‘ पीसीबी को बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी से वैश्विक टी20 लीग खेलने के लिये एनओसी का अनुरोध मिला था ।’’

इसमें कहा गया ,‘‘ अगस्त 2024 से मार्च 2025 तक पाकिस्तान के व्यस्त क्रिकेट कैलेंडर को देखते हुए और तीनों खिलाड़ियों तथा राष्ट्रीय चयन समिति से मशविरे के बाद उनका अनुरोध खारिज करने का फैसला किया गया है । इस अवधि में पाकिस्तान को आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के नौ मैच और अगले साल आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी खेलनी है ।’’

कनाडा में ग्लोबल टी20 लीग 25 जुलाई से 11 अगस्त के बीच होगी ।

बयान में कहा गया ,‘‘ ये तीनों खिलाड़ी सभी प्रारूपों में खेलते हैं और पाकिस्तान को आने वाले आठ महीने में नौ टेस्ट, 14 वनडे और नौ टी20 में उनकी जरूरत पड़ेगी ।’’

 

Advertisement
First Published - July 20, 2024 | 11:30 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement