facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM Modi का वाराणसी को खास तोहफा, इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की रखी आधारशिला

Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि उसने स्टेडियम के लिए जमीन अधिग्रहण पर 121 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इसके निर्माण पर 330 करोड़ रुपये खर्च कर

Last Updated- September 23, 2023 | 2:47 PM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी। इस समारोह में प्रधानमंत्री के साथ दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, दिलीप वेंगसरकर, विश्वनाथ गुंडप्पा और रवि शास्त्री सहित अन्य लोग शामिल हुए।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने एक बयान में गुरुवार को कहा था कि वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम आधुनिक विश्व स्तरीय खेल बुनियादी ढांचे को विकसित करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक कदम होगा।

वाराणसी के राजातालाब के गंजरी में बनने वाले आधुनिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत से 30 एकड़ से अधिक क्षेत्र में विकसित किया जाएगा।

स्टेडियम की क्षमता 30,000 दर्शकों की होगी

इस स्टेडियम की विषयगत वास्तुकला भगवान शिव से प्रेरित है, जिसमें अर्द्धचंद्राकार छत कवर और त्रिशूल के आकार की फ्लड-लाइट होगी। इसमें घाट की तरह बैठने वाली व्यवस्था को आकार दिया जाएगा। स्टेडियम की क्षमता 30,000 दर्शकों की होगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि उसने स्टेडियम के लिए जमीन अधिग्रहण पर 121 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इसके निर्माण पर 330 करोड़ रुपये खर्च करेगा।

स्टेडियम के दिसंबर 2025 तक तैयार होने की संभावना

समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस मौके पर बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सचिव जय शाह भी मौजूद थे। स्टेडियम के दिसंबर 2025 तक तैयार होने की संभावना है। कानपुर और लखनऊ के बाद यह उत्तर प्रदेश का तीसरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम होगा।

Advertisement
First Published - September 23, 2023 | 2:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement