facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राहुल द्रविड़ ही बने रहेंगे भारतीय टीम के कोच, BCCI ने बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

Advertisement

द्रविड़ ने टी20 विश्व कप 2021 के बाद रवि शास्त्री की जगह ली थी । उनका दो साल का कार्यकाल विश्व कप के बाद खत्म हो गया ।

Last Updated- November 29, 2023 | 3:19 PM IST
ICC World Cup 2023: IND practice

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने वनडे विश्व कप में उपविजेता रही भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) और उनके सहयोगी स्टाफ के अनुबंध में बुधवार को विस्तार किया है।

भारत को 19 नवंबर को अहमदाबाद में विश्व कप फाइनल में आस्ट्रेलिया ने हराया । भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में लगातार दस जीत दर्ज करके फाइनल में प्रवेश किया था ।

पीटीआई ने मंगलवार को कहा था कि द्रविड़ का अनुबंध बढाया जायेगा क्योंकि बीसीसीआई कोचिंग ढांचे में बदलाव नहीं करना चाहता ।

द्रविड़ ने टी20 विश्व कप 2021 के बाद रवि शास्त्री की जगह ली थी । उनका दो साल का कार्यकाल विश्व कप के बाद खत्म हो गया । द्रविड़ के कोच रहते भारत पिछली विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में उपविजेता रहा था ।

बोर्ड ने एक बयान में कहा ,‘‘भारतीय क्रिकेट बोर्ड मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और टीम इंडिया (सीनियर पुरूष) के सहयोगी स्टाफ के अनुबंध में विस्तार का ऐलान करता है ।’’

बीसीसीआई ने विश्व कप के बाद द्रविड़ से बातचीत की और सर्वसम्मति से कार्यकाल बढाने का फैसला किया गया । बयान में कहा गया ,‘‘ बोर्ड भारतीय टीम के प्रदर्शन में द्रविड़ की भूमिका और उनके असाधारण पेशेवरपन की सराहना करता है ।’’

Advertisement
First Published - November 29, 2023 | 2:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement