facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RCB vs KKR: शुक्रवार के मैच के पहले चोटिल मुजीब की जगह KKR ने इस खिलाड़ी को किया शामिल

Advertisement

इस बीच, राजस्थान रॉयल्स ने चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा की जगह दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज को साइन किया है।

Last Updated- March 28, 2024 | 10:04 PM IST
KKR

कोलकाता नाइट राइडर्स ने चोटिल मुजीब उर रहमान की जगह अफगानिस्तान के अल्लाह गजनफर को टीम में शामिल किया है। ऑफ स्पिनर गजनफर इससे पहले अफगानिस्तान के लिए दो वनडे मैच खेल चुके हैं।

इस बीच, राजस्थान रॉयल्स ने चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा की जगह दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज को साइन किया है।

आईपीएल मीडिया प्रेस रिलीज में कहा गया, “प्रसिद्ध कृष्णा के बाएं क्वाड्रिसेप्स टेंडन की सर्जरी हुई है और अब वह रिकवर हो रहे हैं।”

केकेआर और आरआर दोनों ने आईपीएल 2024 में अपने एक-एक मैच जीते हैं। हालांकि, दोनों टीमों को टूर्नामेंट में चोट की समस्या का सामना करना पड़ा है। जेसन रॉय के हटने के बाद केकेआर ने फिल साल्ट को शामिल किया, जबकि आरआर ने एडम ज़म्पा की जगह तनुश कोटियन को शामिल किया है।

शुक्रवार, 29 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से होगा। दोनों टीमें अपने पिछले मैच जीतकर टॉप चार में जगह बनाने की होड़ में हैं। आरसीबी ने दो मैच खेले हैं, जबकि केकेआर ने केवल एक मैच खेला है।

Advertisement
First Published - March 28, 2024 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement