facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RCB vs PBKS, IPL 2024: ग्रीन ने Kohli की ‘पुराने अंदाज वाली’ पारी की तारीफ की

Advertisement

RCB vs PBKS: Virat Kohli ने तीन जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए 47 गेंद में 92 रन बनाये जिसकी मदद से आरसीबी ने पंजाब किंग्स को करो या मरो के मुकाबले में 60 रन से हराया।

Last Updated- May 10, 2024 | 12:16 PM IST
IPL 2024: PBKS vs RCB
IPL 2024: PBKS vs RCB

RCB vs PBKS, IPL 2024: कैमरन ग्रीन ने पुराने अंदाज वाली बेहतरीन पारी खेलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को आईपीएल प्लेआफ की दौड़ में बनाये रखने के लिये स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की तारीफ की है।

कोहली ने तीन जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए 47 गेंद में 92 रन बनाये जिसकी मदद से आरसीबी ने पंजाब किंग्स को करो या मरो के मुकाबले में 60 रन से हराया। ग्रीन ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ उसने अपने पुराने अंदाज वाली पारी खेली जिस विराट को हम जानते हैं। दूसरे छोर से उसे देखने में बहुत मजा आया । विराट के टीम में होने का यही फायदा है । विरोधी टीम को उसे इतने मौके देने से बचना चाहिये।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ जब तीन या चार बार उसे जीवनदान दिया जाये तो उसका खामियाजा तो भुगतना ही पड़ेगा । वह शुरू ही से आक्रामक खेल रहा था । कुछ कैच छूटने के बाद उसे लगा कि अब उसके पास खोने के लिये कुछ नहीं है ।’’ आरसीबी को प्लेआफ की दौड़ में बने रहने के लिये दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अगले दो मैच भी जीतने होंगे।

ग्रीन ने कहा ,‘‘ शुरूआत खराब रहने के बाद हमने अच्छी वापसी की है । अब हमारा पूरा फोकस अगले मैच पर है।’’

वहीं पंजाब किंग्स के सहायक कोच ब्राड हाडिन ने कहा ,‘‘ हम कैच छोड़ने की वजह से मैच हारे । हमने दो बल्लेबाजों को शून्य पर जीवनदान दिया और दोनों ने बड़ी पारियां खेली । हम वहीं मैच हार गए थे ।’’

Advertisement
First Published - May 10, 2024 | 12:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement