facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rishabh Pant बने IPL 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान

Advertisement

14 महीने की रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरने के बाद ऋषभ पंत को अब आगामी आईपीएल 2024 के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में फिट घोषित किया गया है।

Last Updated- March 19, 2024 | 10:19 PM IST
Rishabh Pant

ऋषभ पंत को मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी चरण के लिए दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किया गया। दिसंबर 2022 में एक भयानक कार दुर्घटना का शिकार होने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज पंत 14 महीने तक क्रिकेट से दूर रहे।

दिल्ली कैपिटल्स के अध्यक्ष और सह मालिक पार्थ जिंदल ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ हमें अपने कप्तान के रूप में ऋषभ का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। धैर्य और निडरता हमेशा उनके क्रिकेट में अहम रही है। हम नये जोश और उत्साह के साथ नये सत्र का इंतजार कर रहे हैं और मैं उन्हें एक बार फिर हमारी टीम को मैदान पर ले जाते हुए देखने का इंतजार नहीं कर सकता। ’’

इससे पहले बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने पंत को इस साल के आईपीएल में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेलने के लिए मंजूरी दे दी थी। बोर्ड ने एक मेडिकल अपडेट में कहा, ‘‘उत्तराखंड के रूड़की के पास 30 दिसंबर 2022 को सड़क दुर्घटना के बाद 14 महीने की रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरने के बाद ऋषभ पंत को अब आगामी आईपीएल 2024 के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में फिट घोषित किया गया है। ’’

Advertisement
First Published - March 19, 2024 | 10:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement