facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL में हो रही है ऋषभ पंत की वापसी, मैच के लिए पास किया फिटनेस टेस्ट

Advertisement

पंत पिछले साल आईपीएल नीलामी के दौरान कैपिटल्स के अधिकारियों के साथ मौजूद थे और दुर्घटना के बाद से वह एनसीए में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं।

Last Updated- March 12, 2024 | 1:28 PM IST
ICC Ranking: Rishabh Pant overtakes Virat Kohli in Test rankings टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली से आगे निकले ऋषभ पंत

पंत आईपीएल के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में फिट घोषित, शमी और प्रसिद्ध टूर्नामेंट से बाहर नयी दिल्ली, 12 मार्च (भाषा) भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को ऋषभ पंत को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया।

पंत को एक साल से भी अधिक समय पहले एक दर्दनाक कार दुर्घटना में काफी चोटें लगी थी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले पंत विस्तृत रिहैबिलिटेशन से गुजरने के बाद 22 मार्च से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में दोहरी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। पिछले साल विश्व कप फाइनल के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर गुजरात टाइटंस के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले प्रसिद्ध कृष्णा चोटों के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘‘30 दिसंबर 2022 को उत्तराखंड के रूड़की में पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में चोटिल होने के बाद 14 महीने के विस्तृत रिहैबिलिटेशन और उबरने की प्रक्रिया से गुजरने के बाद ऋषभ पंत को आगामी आईपीएल 2024 के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में फिट घोषित किया गया है।’’

पंत पिछले साल आईपीएल नीलामी के दौरान कैपिटल्स के अधिकारियों के साथ मौजूद थे और दुर्घटना के बाद से वह एनसीए में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। दुर्घटना में पंत के दाहिने घुटने में गंभीर चोट लग गई थी जिसके कारण कलाई और टखने में फ्रैक्चर के अलावा उन्हें लिगामेंट की सर्जरी करानी पड़ी।

शमी एड़ी की सर्जरी से उबर रहे हैं और इस साल सितंबर से पहले उनकी वापसी की उम्मीद नहीं है। बीसीसीआई ने कहा, ‘‘इस तेज गेंदबाज की दाहिनी एड़ी की समस्या के लिए 26 फरवरी 2024 को सफलतापूर्वक सर्जरी हुई। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन पर नजर रख रही है और वह आगामी आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं।’’

बीसीसीआई की मेडिकल टीम प्रसिद्ध पर भी नजर रखे हुए है। बीसीसीआई ने कहा, ‘‘इस तेज गेंदबाज की 23 फरवरी 2024 को बाईं जांघ की सर्जरी हुई। बीसीसीआई मेडिकल टीम उन पर नजर रख रही है और जल्द ही एनसीए में रिहैबिलिटेशन शुरू होगा। वह आगामी आईपीएल 2024 में भाग नहीं ले पाएंगे।’’

Advertisement
First Published - March 12, 2024 | 1:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement