facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC Ranking: टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली से आगे निकले ऋषभ पंत

Advertisement

पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 99 रन बनाए थे जिससे उन्हें रैंकिंग में तीन स्थान का फायदा हुआ।

Last Updated- October 23, 2024 | 3:02 PM IST
ICC Ranking: Rishabh Pant overtakes Virat Kohli in Test rankings टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली से आगे निकले ऋषभ पंत

ICC Ranking: ऋषभ पंत बुधवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बल्लेबाजों के लिए टेस्ट रैंकिंग में अपने सुपरस्टार भारतीय साथी विराट कोहली को पीछे छोड़कर छठे स्थान पर पहुंच गये। पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 99 रन बनाए थे जिससे उन्हें रैंकिंग में तीन स्थान का फायदा हुआ। दूसरी तरफ कोहली 70 रन बनाने के बावजूद एक पायदान नीचे आठवें स्थान पर खिसक गए हैं।

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल चौथे स्थान पर भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले बल्लेबाज बने हुए हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दो पायदान नीचे गिरकर श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने के साथ संयुक्त 15वें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं।

न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र (36 पायदान ऊपर 18वें स्थान पर) और डेवोन कॉनवे (12 पायदान ऊपर 36वें स्थान पर) ने बल्लेबाजी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई जबकि उनके साथी मैट हेनरी (दो पायदान ऊपर नौवें स्थान पर) गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष 10 में पहुंच गए हैं।

Also read: राहुल vs सरफराज: पुणे टेस्ट में किसे मिलेगा मौका ?

न्यूजीलैंड की भारतीय धरती पर लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज विल ओरूर्के दो पायदान ऊपर 39वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के स्पिनर नोमान अली को इंग्लैंड के खिलाफ दो पारियों में 11 विकेट लेने का फायदा मिला है। उन्होंने 17वें स्थान पर फिर से गेंदबाजी रैंकिंग में अपनी जगह बनाई।

उनके साथी स्पिनर साजिद खान को 22 स्थान का फायदा हुआ और वह 50वें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। उनके बाद रविचंद्रन अश्विन का नंबर आता है जबकि रविद्र जडेजा पहले की तरह सातवें स्थान पर बने हुए हैं।

Advertisement
First Published - October 23, 2024 | 3:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement