facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2024 के साथ वापसी करेंगे ऋषभ पंत, दिल्ली कैपिटल्स के बनेंगे कप्तान: रिपोर्ट्स

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स मैनेजमेंट को भरोसा है कि पंत अगले साल IPL के 17वें एडिशन में फ्रेंचाइजी की कप्तानी करेंगे।

Last Updated- December 11, 2023 | 11:37 PM IST
Rishabh Pant

भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत 2024 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान क्रिकेट में लंबे समय के बाद वापसी कर सकते हैं।

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स मैनेजमेंट को भरोसा है कि पंत अगले साल IPL के 17वें एडिशन में फ्रेंचाइजी की कप्तानी करेंगे।

पिछले दिसंबर में नई दिल्ली से अपने गृह नगर रूड़की जाते समय एक कार दुर्घटना का शिकार होने के बाद से पंत क्रिकेट फील्ड से बाहर हैं।

विकेटकीपर-बल्लेबाज पंत जो एमएस धोनी के रिटायरमेंट के बाद सभी फॉर्मैट में पहली पसंद के विकेटकीपर बन गए थे, उनकी मर्सिडीज-एएमजी जीएलई43 कूप एक डिवाइडर से टकरा गई और आग लग गई। जिसके बाद उन्हें स्थानीय लोगों ने बचाया। जिस तरह से उनका एक्सिडेंट हुआ था उसे देखते हुए उनका बच पाना किसी चमत्कार से कम नहीं था।

बाद में उन्हें देहरादून के एक अस्पताल ले जाया गया और बाद में हवाई मार्ग से मुंबई ले जाया गया था, जहां कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में डॉ. दिनशॉ पारदीवाला की देखरेख में उनके दाहिने घुटने की सर्जरी हुई।

पंत की गैरमौजूदगी में, सीनियर ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल का नेतृत्व किया था, जिसमें फ्रेंचाइजी नीचे से दूसरे स्थान पर रही थी।

Advertisement
First Published - December 11, 2023 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement