facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्राइवेसी के उल्लंघन को लेकर IPL ब्रोडकास्टर स्टार स्पोटर्स पर भड़के रोहित, कहा एक दिन विश्वास…

Advertisement

रोहित ने उनके और कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक कोच अभिषेक नायर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल होने पर निराशा जताई।

Last Updated- May 19, 2024 | 5:53 PM IST
प्राइवेसी के उल्लंघन को लेकर IPL ब्रोडकास्टर स्टार स्पोटर्स पर भड़के रोहित, कहा एक दिन विश्वास…, Rohit got angry at IPL broadcaster Star Sports for violation of privacy, said that one day Vishwas

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टीवी प्रसारक पर निजता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘एक्सक्लूजिव’ और ‘व्यूज’ के चक्कर में एक दिन प्रशंसकों, क्रिकेटरों और क्रिकेट के बीच का विश्वास खत्म हो जायेगा।

रोहित ने उनके और कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक कोच अभिषेक नायर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल होने पर निराशा जताई। इस वीडियो में वह मुंबई इंडियंस के साथ अपने भविष्य पर बात करते नजर आ रहे हैं। रोहित ने एक्स पर लिखी पोस्ट में आईपीएल के टीवी प्रसारक स्टार स्पोटर्स पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘मेरे मना करने के बावजूद स्टार स्पोर्ट्स ने मेरी बातचीत को न सिर्फ रिकॉर्ड किया बल्कि प्रसारित भी कर दिया। यह निजता का उल्लंघन है।’’

उन्होंने आगे लिखा, ‘‘क्रिकेटरों की जिंदगी में इतना दखल हो रहा है कि कैमरा हर कदम पर पीछा करता है। चाहे हम निजी तौर पर अपने दोस्तों, साथी खिलाड़ियों से अभ्यास या मैच के दिन बात कर रहे हों।’’ दर्शकों की संख्या बढाने के लिये मीडिया और सोशल मीडिया पर मची होड़ से निराश भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘एक्सक्लूजिव पाने और व्यूज तथा इंगेजमेंट पर ही फोकस रखने से एक दिन प्रशंसकों, क्रिकेट और क्रिकेटरों के बीच का विश्वास खत्म हो जायेगा।’’

Also read: IPL 2024: अपनी तकदीर का खुद मालिक है Rohit, अगले साल का कौन जानता है- MI कोच बाउचर

रोहित ने प्रसारकों से ऑडियो बंद करने का अनुरोध किया था। यह बातचीत 11 मई को मुंबई और केकेआर के बीच आईपीएल मैच के बाद हुई थी। विवाद के बाद केकेआर की सोशल मीडिया टीम ने भी वह वीडियो हटा दिया था। इसके बाद 17 मई को रोहित लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई के मैच से पहले मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी धवल कुलकर्णी से बातचीत कर रहे थे।

बातचीत की रिकॉर्डिंग करते देख उन्होंने हाथ जोड़कर प्रसारकों से ऑडियो बंद करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा था, ‘‘भाई ऑडियो बंद करो, ‘ऑलरेडी’ एक ऑडियो ने मेरा वाट लगा दिया है। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम अगले महीने अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप खेलेगी। पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस की कप्तानी से आईपीएल के इस सत्र में उन्हें हटाकर हार्दिक पंड्या को कमान सौंपी गई लेकिन टीम आखिरी स्थान पर रहकर प्लेआफ में जगह नहीं बना सकी।

Advertisement
First Published - May 19, 2024 | 5:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement