facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा

Advertisement

साथ ही मौजूदा वर्ल्ड कप में भी रोहित शर्मा सिक्स के मामले में लीड कर रहे हैं।

Last Updated- November 15, 2023 | 3:04 PM IST
Rohit Sharma

वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कमाल कर दिया। उन्होंने इस दौरान जिस तरह के शॉट खेले उसने हर भारतीय क्रिकेट फैन का दिल बाग-बाग कर दिया।

रोहित ने पहले ही ओवर से अपने इरादे जाहिर कर दिए और चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी। उन्होंने अपनी 29 गेंदों में 47 रन की पारी के दौरान 4 सिक्स लगाए।

रोहित के नाम वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा सिक्स

रोहित अब क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके नाम अब 50 सिक्स हो गए हैं। उन्होंने इस दौरान कैरिबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ा। गेल के नाम वर्ल्ड कप में कुल 49 सिक्स हैं।

मौजूदा वर्ल्ड कप में भी लीड कर रहे रोहित

साथ ही मौजूदा वर्ल्ड कप में भी रोहित शर्मा सिक्स के मामले में लीड कर रहे हैं। उनके नाम 10 मैचों में 28 सिक्स हैं। दूसरे नंबर पर मैक्सवेल हैं, जिनके नाम 7 मैचों में 22 सिक्स हैं।आने वाले मैचों में सिक्स के मामले में मैक्सवेल और रोहित के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है।

रोहित की पारी का अंत नौवें ओवर में हुआ जब वह टिम साउदी की एक धीमी गेंद को उड़ाने की कोशिश में बाउंड्री लाइन पर लपके गए।

रोहित ने अपनी 47 रन की पारी में 4 चौके और 4 सिक्स लगाए। खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 9.3 ओवर में 79-1 का स्कोर बना लिया है। शुभमन गिल 29 और विराट कोहली 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Advertisement
First Published - November 15, 2023 | 3:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement