facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RR vs GT: जीत की लय कायम रखने उतरेंगे रॉयल्स, हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी गुजरात टाइटंस

Advertisement

शुभमन गिल की टीम हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी लेकिन रॉयल्स के खिलाफ यह आसान नहीं होगा। लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ खराब प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों को बेहतर खेल दिखाना होगा।

Last Updated- April 09, 2024 | 1:51 PM IST
Yuzvendra Chahal

RR vs GT, IPL 2024: अब तक अपराजेय राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) इंडियन प्रीमियर लीग में खराब दौर से जूझ रही गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) के खिलाफ बुधवार को उतरेगी तो यशस्वी जायसवाल पर अच्छी पारी खेलने का दबाव होगा ।

रॉयल्स की शुरूआत शानदार रही है जिसने चार में से चारों मैच जीते हैं । लेकिन भारतीय टीम के लिये शानदार प्रदर्शन करने वाले जायसवाल चार मैचों में सिर्फ 39 रन ही बना सके हैं । उनके सलामी जोड़ीदार जोस बटलर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ नाबाद शतक जमाकर फॉर्म में वापसी की है ।

कप्तान संजू सैमसन ने चार मैचों में 178 रन बनाये हैं जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं । रॉयल्स के लिये इस सत्र की खोज रियान पराग (Riyan Parag) रहे हैं। गुवाहाटी के इस हरफनमौला ने अब तक 185 रन बना लिये हैं जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं । शिमरोन हेटमायेर और ध्रुव जुरेल को मध्यक्रम में अच्छी पारियां खेलनी होगी ।

राजस्थान के पास ट्रेंट बोल्ट और नांद्रे बर्गर के रूप में उम्दा तेज गेंदबाज हैं जबकि लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है । रविचंद्रन अश्विन का खराब फॉर्म हैरानी का सबब है जिन्होंने अभी तक चार मैचों में एक ही विकेट लिया है । दूसरी ओर गुजरात टाइटंस ने अभी तक पांच में से दो मैच जीते और तीन गंवाये हैं।

गिल की टीम हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी

शुभमन गिल की टीम हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी लेकिन रॉयल्स के खिलाफ यह आसान नहीं होगा। लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ खराब प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों को बेहतर खेल दिखाना होगा।

गिल ने अभी तक पांच मैचों में 183 रन बनाये हैं । उनके सलामी जोड़ीदार बी साइ सुदर्शन अभी तक अर्धशतक नहीं बना सके हैं । गेंदबाजी में मोहित शर्मा और उमेश यादव ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन पंजाब किंग्स के शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा जैसे गुमनाम बल्लेबाजों के सामने वे कोई प्रभाव नहीं छोड़ सके । अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान और नूर अहमद को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा ।

टीमें :

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, रोबिन मिंज, केन विलियमसन, अभिनव मंधार, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, अजमतुल्लाह उमरजई, शाहरुख खान, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, कार्तिक त्यागी, सुशांत मिश्रा, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, साई किशोर, उमेश यादव, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा और मानव सुथार।

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), आबिद मुश्ताक, अवेश खान, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, जोस बटलर, कुलदीप सेन, कुणाल सिंह राठौड़, नंद्रे बर्गर, नवदीप सैनी, रविचंद्रन अश्विन, रियान पराग, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, रोवमैन पॉवेल, टॉम कोहलर-कैडमोर, ट्रेंट बोल्ट, यशस्वी जायसवाल, युजवेंद्र चहल और तनुष कोटियान। समय: मैच शाम सात बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

Advertisement
First Published - April 9, 2024 | 1:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement