facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RR vs LSG, IPL 2024: बीच मैच में स्पाइडर कैम की टूटी तार, राजस्थान रॉयल्स ने कहा, ऑन-ऑफ करके ट्राय करें!

Advertisement

ओवर की दो गेंदें ही फेकी गई थीं कि स्पाइडर कैम की तार टूट जाने की वजह से अंपायरों को कुछ देर के लिए खेल रोकना पड़ा।

Last Updated- March 24, 2024 | 4:10 PM IST
Spidercam- स्पाइडरकैम
Photo Credit: X users

RR vs LSG: आज राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच में RR पहले बल्लेबाजी करने को उतरी। राजस्थान की तरफ से ओपनिंग करने के लिए जॉश बटलर और यशस्वी जायसवाल उतरे। ओवर की दो गेंदें ही फेकी गई थीं कि स्पाइडर कैम की तार टूट जाने की वजह से अंपायरों को कुछ देर के लिए खेल रोकना पड़ा। हालांकि, इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के पोस्ट कर रहे हैं। इसी फेहरिस्त में जुड़ते हुए RR के सोशल मीडिया हैंडल ने लिखा, ऑन-ऑफ करके ट्राय करें।

क्या है स्पाइडर कैम?

स्पाइडर कैम एक कैमरा सिस्टम है जो क्रिकेट मैदान के ऊपर से लटकता रहता है और मैच का यूनीक व्यू रिकॉर्ड करता है। इसका मुख्य काम दर्शकों को एक यूनीक और एक्साइटिंग अनुभव प्रदान करना है।

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान सैमसन ने बताया कि इस मैच में उन्होंने रियान पराग को नंबर 4 के तौर पर टीम में शामिल किया है। वहीं, प्लेइंग इलेवन में 3 विदेशी खिलाड़ियों को ही उन्होंने शामिल किया है। 3 विदेशी खिलाड़ी हेटमायर, जॉस बटलर और ट्रेंट बोल्ट हैं।

लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता तो वह भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं। उन्होंने अपनी चोट को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से चोट तो जैसे मेरी दोस्त बन गई है।

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, देवदत्त पडिक्कल, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर।

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, शिमरन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, संदीप शर्मा, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल।

Advertisement
First Published - March 24, 2024 | 4:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement