facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SA vs AFG Semi Final: अफगानिस्तान का टूटा सपना, साउथ अफ्रीका पहली बार T20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा

Advertisement

SA vs AFG Semi Final: पावरप्ले के भीतर अफगानिस्तान का स्कोर पांच विकेट पर 28 रन था और पूरी टीम 11 . 5 ओवर में आउट हो गई।

Last Updated- June 27, 2024 | 8:32 AM IST
T20 World Cup - Semi Final - South Africa v Afghanistan
SA vs AFG Semi Final

SA vs AFG Semi Final: दक्षिण अफ्रीका ने बेहतरीन गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए अफगानिस्तान को टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में मात्र 56 रन पर आउट कर दिया । मार्को जेनसन ने 16 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि कैगिसो रबाडा ने 14 और एनरिच नॉर्किया ने सात रन देकर दो दो विकेट चटकाये।

पावरप्ले के भीतर अफगानिस्तान का स्कोर पांच विकेट पर 28 रन था और पूरी टीम 11 . 5 ओवर में आउट हो गई।

अफगानिस्तान का पहली बार विश्व कप फाइनल खेलने का सपना शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने तो कहर बरपाया ही, अफगानिस्तान के बल्लेबाज भी गलतियां करते चले गए।

फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को जेनसन ने आफ स्टम्प से बाहर जाती गेंद पर ललचाया और वह स्लिप में रीजा हेंडरिक्स को कैच दे बैठे। उनके जाते ही अफगानिस्तान बल्लेबाजी क्रम में हड़कम्प मच गया और जेनसन ने भीतर की ओर आती गेंद पर गुलबदिन नायब को आउट किया।

इब्राहिम जदरान ने रबाडा की गेंद पर अपना पैर बिल्कुल भी नहीं हिलाया और गेंद सीधे लेग स्टम्प पर पड़ी। चौथे ओवर में तीन गेंद बाद मोहम्मद नबी इसी अंदाज में आउट हुए लेकिन इस बार आफ स्टम्प पर निशाना था।

नॉर्किया ने अजमतुल्लाह उमरजई को डीप में ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों लपकवाया । इस विश्व कप में अफगानिस्तान के लिए गुरबाज , जदरान और उमरजई ने सबसे ज्यादा रन बनाये हैं लेकिन इस अहम मुकाबले में तीनों मिलकर 12 रन ही बना सके।

कप्तान राशिद खान ने कुछ अच्छे शॉट्स की उम्मीद थी लेकिन उन्होंने नॉर्किया के सामने पूरा स्टम्प खुला छोड़ दिया और बोल्ड हो गए । लेग स्पिनर तबरेज शम्सी ने एक ही ओवर में करीम जनत और नूर अहमद के विकेट निकाले । उन्होंने छह रन देकर तीन विकेट लिये ।

Advertisement
First Published - June 27, 2024 | 8:32 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement