facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

शिखर धवन की क्रिकेट मैदान में वापसी, 28 गेंदों में बनाए इतने रन

Advertisement

भारत की ओर से पिछला मैच 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में खेलने वाले 38 साल के धवन ने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के मारे।

Last Updated- February 28, 2024 | 7:06 PM IST
Shikhar Dhawan- शिखर धवन

भारतीय टीम से बाहर चल रहे अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन ने बुधवार को यहां प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करते हुए डीवाई पाटिल टी20 कप में 28 गेंद में 39 रन की पारी खेली लेकिन उनकी टीम डीवाई पाटिल ब्ल्यू को टाटा स्पोर्ट्स क्लब ने एक रन से हरा दिया।

भारत की ओर से पिछला मैच 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में खेलने वाले 38 साल के धवन ने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के मारे। पिछला प्रतिस्पर्धी मुकाबला आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलने वाले धवन ने 186 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिजीत तोमर के साथ 7.1 ओवर में 64 रन की साझेदारी की।

नूतन गोयल 35 गेंद में 38 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने शुभम दुबे (42) के साथ पांचवें विकेट के लिए 58 रन जोड़े। डीवाई पाटिल ब्ल्यू की टीम हालांकि सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी और एक रन से मैच हार गई। ब्ल्यू टीम की ओर से खेल रहे पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना पवेलियन लौटे।

Advertisement
First Published - February 28, 2024 | 6:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement