facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रणजी ट्राफी सेमीफाइनल के लिए टीम में श्रेयस की मौजूदगी शानदार: रहाणे

Advertisement

श्रेयस पीठ की दर्द की शिकायत के कारण बड़ौदा के खिलाफ मुंबई के क्वार्टरफाइनल में नहीं खेले थे

Last Updated- March 01, 2024 | 9:52 PM IST
Shreyas Iyer

मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शुक्रवार को कहा कि श्रेयस अय्यर केंद्रीय अनुबंध संबंधित विवाद को पीछे छोड़कर शनिवार से यहां तमिलनाडु के खिलाफ शुरू हो रहे रणजी ट्राफी सेमीफाइनल में टीम के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करें। श्रेयस के साथ झारखंड के इशान किशन को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सालाना केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं मिली क्योंकि दोनों खिलाड़ी अपनी टीम के लिए रणजी ट्राफी मैच में नहीं खेले थे।

श्रेयस पीठ की दर्द की शिकायत के कारण बड़ौदा के खिलाफ मुंबई के क्वार्टरफाइनल में नहीं खेले थे। रहाणे ने यहां मीडिया से कहा, ‘‘वह काफी अनुभवी खिलाड़ी है। जब भी वह मुंबई के लिए खेले हैं, उनका योगदान शानदार रहा है। सेमीफाइनल के लिए हमारी टीम में उनकी मौजूदगी शानदार है। ’’

रहाणे ने कहा कि तमिलनाडु के खिलाफ श्रेयस को मुंबई के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के लिए किसी तरह की प्रेरणा या सलाह की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि उसे किसी तरह की सलाह या प्रोत्साहन की जरूरत है। उसने मुंबई के लिए हमेशा बल्ले से योगदान दिया है और ड्रेसिंग रूम में उनकी मौजूदगी से अन्य खिलाड़ियों को भी टीम के लिए योगदान करने में मदद मिलेगी। ’’

मुंबई के कप्तान ने साथ ही पुष्टि की कि सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव ऊंगली की चोट से उबर गये हैं जिसके कारण क्वार्टरफाइनल में उन्हें मध्यक्रम में बल्लेबाजी करनी पड़ी थी। रहाणे ने कहा, ‘‘उसकी ऊंगली में चोट लगी थी, तभी वह बल्लेबाजी क्रम में नीचे खेलने उतरा था।

हम उसे मुशीर खान से पहले भेजना चाहते थे लेकिन इंजेक्शन के असर से वह उसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘पृथ्वी काफी आक्रामक बल्लेबाजी करता है। मुझे नहीं लगता कि बतौर बल्लेबाज उसमें कोई बदलाव हुआ है। वह रन बनाने का भूखा है। हम पृथ्वी से यही चाहते हैं। हम नहीं चाहते कि वह अपने खेल में बदलाव करे। ’’

Advertisement
First Published - March 1, 2024 | 9:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement