facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SRH ने 20 ओवर में बना डाले 287 रन, लेकिन फिर भी टी20 क्रिकेट का सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड नहीं टूटा!

Advertisement

इस मैच में ट्रेविस हेड ने धमाकेदार 39 गेंदों में शतक ठोक दिया। वह 41 गेंदों में 102 रन बनाकर आउट हुए।

Last Updated- April 15, 2024 | 9:40 PM IST
प्लेआफ की दौड़ में बने रहने के लिये लखनऊ को हराने उतरेगी सनराइजर्स, IPL 2024, LSG vs SRH Preview: Sunrisers will try to defeat Lucknow to stay in the race for the playoffs

SRH आईपीएल के मौजूदा सीजन में लगातार बड़े स्कोर खड़े करते हुए नए रिकॉर्ड बना रही है। पिछले दिनों SRH ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 277 का स्कोर बनाया था जो आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर था। बहरहाल, यह रिकॉर्ड ज्यादा दिन तक बरकरार नहीं रह सका और आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ उन्होंने 20 ओवर में 287/3 का स्कोर बना डाला।

हेड ने ठोका 39 गेंदों में शतक

इस मैच में ट्रेविस हेड ने धमाकेदार 39 गेंदों में शतक ठोक दिया। वह 41 गेंदों में 102 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 9 चौके और 8 सिक्स जड़े। उनके बाद हेनरिक क्लासेन का विध्वंस देखने को मिला। क्लासेन ने 31 गेंदों में 67 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 7 छक्के लगाए। आखिरी ओवरों में अब्दुल समद ने एडन मारक्रम के साथ मिलकर कहर ढा दिया। समद ने केवल 10 गेंदों में 37 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 सिक्स लगाए। मारक्रम 17 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद रहे।

बना IPL इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स का रिकॉर्ड

पारी में कुल 22 सिक्स और 19 चौके लगे। इस तरह से चौकों से ज्यादा सिक्स जड़े गए। यह किसी भई आईपीएल इनिंग में लगाए गए सबसे ज्यादा सिक्स हैं। साल 2013 में जब क्रिस गेल ने 175 रन बनाए थे। तो उस पारी में 21 सिक्स लगे थे। रीस टॉप्ली ने सबसे ज्यादा 4 ओवर में 68 रन लुटाए। उनके अलावा, विजयकुमार ने 64 और फर्ग्युसन ने 52 रन लुटाए।

टी20 क्रिकेट का यह दूसरा सबसे बड़ा टोटल

हालांकि, यह टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा टोटल नहीं है। टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा टोटल नेपाल बनाम मंगोलिया मैच में एशियन गेम्स 2023 के दौरान बना था। इस दौरान नेपाल की टीम ने 314/3 का स्कोर बनाया था। बहरहाल, SRH का 287/3 का स्कोर टी20 क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

Advertisement
First Published - April 15, 2024 | 9:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement