facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

T20 WC 2024: SA vs AFG के बीच पहला सेमीफाइनल कल, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल?

Advertisement

भारतीय समय के मुताबिक ये मैच 27 जून को सुबह 6 बजे शुरू होगा।

Last Updated- June 26, 2024 | 5:06 PM IST
SA vs AFG

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला अफगानिस्तान से होगा। ये मैच गुरुवार, 27 जून को त्रिनिदाद और टोबैगो के तारौबा में ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये दक्षिण अफ्रीका का चौथा सेमीफाइनल है, लेकिन अफगानिस्तान की टीम पहली बार किसी भी आईसीसी इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंची है और इतिहास रच चुकी है।

दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच सेमीफाइनल मैच बुधवार (26 जून) शाम 8:00 बजे स्थानीय समयानुसार खेला जाएगा। वेदर डॉट कॉम के मुताबिक त्रिनिदाद के तारौबा में मैच के दिन (26 जून) बारिश की संभावना है। लेकिन अच्छी बात यह है कि बारिश का पूर्वानुमान मुख्य रूप से दोपहर के लिए है, जबकि मैच शाम 8.30 बजे स्थानीय समयानुसार शुरू होगा।

स्थानीय समयानुसार दोपहर 1-3 बजे के बीच बारिश की संभावना 35-43% है, लेकिन शाम को मौसम बढ़िया बने रहने की संभावना है। मैच शुरू होने के आसपास बारिश की संभावना कम है लेकिन रात 11 बजे स्थानीय समय के बाद बढ़कर 11% हो जाती है।

भारतीय समय के मुताबिक ये मैच 27 जून को सुबह 6 बजे शुरू होगा।

क्या अफगानिस्तान vs साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल मैच के लिए रिजर्व डे है?

हां, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मैच के लिए reserve day का प्रावधान है। आईसीसी निर्धारित दिन पर मैच खत्म करने की कोशिश करेगा। इसके लिए नियमित समय से 60 अतिरिक्त मिनट दिए जाएंगे। अगर 27 जून (भारतीय समय) तक मैच खत्म नहीं हो पाता है, तो इसे अगले दिन यानी 28 जून को पूरा कराया जाएगा। रिजर्व डे पर मैच पूरा करने के लिए कुल 250 मिनट का समय दिया गया है।

क्या मैच पूरा करने के लिए कम से कम ओवरों की संख्या तय है?

हां, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल और फाइनल में लीग स्टेज या सुपर 8 के विपरीत, प्रत्येक टीम के लिए कम से कम 5 ओवर का खेल होना जरूरी नहीं है। नतीजा निकालने के लिए दोनों टीमों को कम से कम 10-10 ओवर खेलना आवश्यक है।

Advertisement
First Published - June 26, 2024 | 4:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement