facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

T20 World Cup 2024: ग्रुप A से D तक 4 टीमें पहुंची सुपर 8 में, बाकी चार टीमों का समीकरण देखें

Advertisement

T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड को 13 रन से हराकर वेस्टइंडीज ने भी सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Last Updated- June 14, 2024 | 7:26 PM IST
T20 World Cup 2024

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 में जाने वाली चौथी टीम वेस्टइंडीज बन गई है। भारत ग्रुप ए से सुपर 8 में पहुंच गया है, क्योंकि उसने लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों में छह अंकों और बेहतर नेट रन रेट के साथ ग्रुप बी से सुपर 8 में क्वालीफाई कर गया है। न्यूजीलैंड को 13 रन से हराकर वेस्टइंडीज ने भी सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

सुपर 8 में कौन-कौन सी टीमें पहुंचीं?

ग्रुप A से: भारत
ग्रुप B से: ऑस्ट्रेलिया
ग्रुप C से: वेस्टइंडीज
ग्रुप D से: दक्षिण अफ्रीका

हर ग्रुप से 1-1 टीम सुपर 8 के लिए तय हो चुकी है। आने वाले दिनों में सबकी नजर होगी कि हर ग्रुप से दूसरी टीम कौन है जो इस ग्रुप में जगह बनाते हुए अपनी दावेदारी पेश करेगी।

Also Read: T20 World Cup 2024 Super 8: सुपर 8 में भारत के सभी मैचों का पूरा शेड्यूल, जानें कब, कहां देखें लाइव मैच

ग्रुप ए में अमेरिका और पाकिस्तान के बीच जंग

ग्रुप ए में अमेरिका और पाकिस्तान के बीच गहमा-गहमी रहेगी। अगर पाकिस्तान सुपर 8 में पहुंचना चाहता है तो उसे दुआ करनी होगी कि अमेरिका अपना अगला मैच आयरलैंड से हार जाए और पाकिस्तान अपना अगला मैच कनाडा से जीत जाए। वहीं, अमेरिका को आगे जाने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना होगा।

ग्रुप बी में पड़ोसियों की टक्कर

ग्रुप बी में स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच जंग चल रही है। स्कॉटलैंड के 3 मैचों में 5 अंक और इंग्लैंड के 2 मैचों में केवल 1 अंक है। ऐसे में इंग्लैंड को आने पहुंचना है तो अपने दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे ही साथ ही दुआ करनी होगी कि स्कॉटलैंड अपना अंतिम मैच न जीते।

Also Read: ICC T20 World Cup: इंडिया समेत इन टीमों ने किया क्वालीफाई, देखें टॉप स्कोरर और विकेट टेकर की लिस्ट

ग्रुप सी में अफगानियों की कड़ी चुनौती

ग्रुप सी में मुकाबला अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच है। अफगानिस्तान के 2 मैचों में 4 अंक हैं और न्यूजीलैंड के 2 मैचों में कोई अंक नहीं है। ऐसे में अगर इन दो में से कोई एक मैच भी अफगानिस्तान जीत जाती है तो वह क्वालिफाई कर जाएगी क्योंकि उनका नेट रन रेट भी कमाल का है। लेकिन अगर न्यूजीलैंड को आगे बढ़ना है तो वे चाहेंगे कि वे अपने अगले दो मैच बड़े अंतर से जीतें और दुआ करें कि अफगानिस्तान अपने दोनों मैच हारे।

ग्रुप डी में बराबरी की जंग

ग्रुप डी की बात करें तो यहां टक्कर बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच है। दोनों टीमों ने 2-2 मैच खेले हैं और 2-2 अंक हैं। ऐसे में अगले दो मैचों में जो टीम बेहतर खेलेगी वह टॉप 8 में पहुंचेगी।

Advertisement
First Published - June 13, 2024 | 3:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement